25 हजार की रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने तहसीलदार को किया गिरफ्तार

अलवर

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोटा ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चेचट तहसीलदार भरत कुमार यादव को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह रिश्वत एक व्यक्ति से जमीन की रजिस्ट्री कराने के एवज में मांगी गई थी। शिकायत के बाद ACB कोटा ने जाल बिछाकर तहसीलदार को गिरफ्तार किया। इसके बाद ACB ने अलवर में भी तहसीलदार के घर पर छापेमारी की और वहां से जो भी दस्तावेज मिले, उन्हें जब्त कर लिया।

दरअसल, चेचट तहसीलदार भरत कुमार यादव की गिरफ्तारी के बाद कोटा और अलवर ACB की संयुक्त टीम ने तहसीलदार के अंसल टाउन के मकान पर देर रात तक तलाशी अभियान चलाया। ASP महेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज और फाइलें बरामद हुई हैं। टीम ने मकान से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रजिस्ट्री संबंधी रिकॉर्ड और अन्य कागजात जब्त किए हैं।

रिश्वतखोरी का यह मामला कितने समय से चल रहा था, इसकी जांच भी ACB ने शुरू कर दी है। इसमें और कौन-कौन अधिकारी या दलाल शामिल हो सकते हैं, इसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है। एसीबी जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

  • admin

    Related Posts

    टाइगर रिजर्व के नीचे से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, मुकुंदरा टनल बनेगी ग्रीन कॉरिडोर की मिसाल

    जयपुर राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रही मुकुंदरा टनल अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. कोटा और बूंदी के बीच मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व…

    ‘रोज पीटता था पति’… 38 दिन बाद दर्ज हुई FIR, जयपुर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा

    जयपुर जयपुर का अनु मीणा सुसाइड केस बेहद ही चौंकाने वाला है. अनु ने 7 अप्रैल को फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी, लेकिन 15 मई को एफआईआर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी