सिरोही में जमीन विवाद में हुई हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिरोही

सिरोही जिले की शिवगंज पुलिस ने  बीती 12 मई को कानाकोलर गांव में बादला मार्ग पर कुल्हाड़ी और लाठियों से पीटकर की गई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शिवगंज थानाधिकारी बाबूलाल राणा की अगुवाई में पुलिस ने कानाकोलर, जिला सिरोही निवासी नेनाराम पुत्र लुम्बाराम मीणा, सोनाराम पुत्र लुम्बाराम मीणा और गुलाबराम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही हैं।

पुलिस के अनुसार, जोधपुर एम्स अस्पताल में भर्ती हनुमानाराम जाट ने पुलिस को बताया गया था कि 11 मई को उसके दोस्त जसवंत सांखला ने फोन कर उसे बताया कि शिवगंज के पास उसके सहयोगी की जमीन है, वहां पर जमीन की सार-संभाल करनी है, इसलिए शिवगंज चलना है। 12 मई की सुबह करीब 9 बजे जसवंत सांखला की कार में एक अन्य दोस्त जितेंद्र जैन और कार चालक ओमाराम के साथ जोधपुर से रवाना होकर 11 बजे कानाकोलर, शिवगंज पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद रघुनाथसिंह राजपूत व नेनाराम मीणा उनके पास आए और वहां चल रही साफ-सफाई पर आपत्ति जताते हुए जाने को कहा। आरोपियों को उनके द्वारा दो बार समझा-बुझाकर वापस भेजा गया, लेकिन शाम करीब 4:30 बजे के आसपास नेनाराम मीणा 2-3 अन्य लोगों के साथ आया। उन्होंने उनके मित्र जसवंत सांखला पर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला कर दिया। इस पर उन्होंने व ड्राइवर ओमाराम ने बीच-बचाव किया तो उन लोगों ने उनके ऊपर भी कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान ओमाराम और जितेंद्र जैन जान बचाकर वहां से भागे, लेकिन हमले में जसवंत सांखला के शरीर पर गंभीर चोटें आने से वे वहीं गिर गए और उनकी मौत हो गई।  

टीमों का गठन कर की गई  आरोपियों की तलाश
घटना के बाद पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया था। इसके बाद मौके से फरार आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। आरोपियों को दस्तयाब कर पूछताछ की गई, तो उन्होंने एकराय होकर जसवंत सांखला की हत्या करना स्वीकार किया।

  • admin

    Related Posts

    सोशल मीडिया ट्रेंड बना ‘गुलाबी हाथी’ विवाद, जयपुर में फोटोशूट पर उठा हंगामा

    जयपुर. राजस्थान के जयपुर में हुए एक फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया पर हंगाम देखने को मिल रहा है। जहां एक विदेशी फोटोग्राफर ने एक हाथी को चमकीले गुलाबी रंग…

    सिलेंडर की कीमतों में लगी आग, जयपुर में ब्लैक में बिक रही गैस, आम आदमी की थाली होगी और महंगी

    जयपुर जयपुर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को महंगाई का बड़ा झटका दिया है। हाल ही में हुई नवीनतम बढ़ोतरी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 3 views
    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर