जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी दी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, फोन, लैपटॉप के दाम होंगे सस्ते!

नई दिल्ली
भारत में अब वो दिन दूर नहीं जब भारतीय फोन और लैपटॉप अपने ही देश में सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं। दरअसल, मोदी सरकार ने भारत की चिप बनाने की महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा दिया है। इसके मद्देनजर आज बुधवार को मोदी कैबिनेट ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत छठी सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश के जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी दी है। 3,706 करोड़ रुपये के निवेश के साथ यह परियोजना एचसीएल और फॉक्सकॉन के बीच एक ज्वाइंट वेंचर होगी। बता दें कि जेवर प्लांट में उत्पादित चिप्स का उपयोग मोबाइल फोन, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल, पीसी आदि में किया जाएगा। अन्य पांच सेमीकंडक्टर गुजरात और असम में अंडर कंस्ट्रक्शन हैं।

अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि करीब 3706 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होने वाली इस प्लांट में लगभग दो हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। यह यूनिट एचसीएल और फोक्सकाॅन के सहयोग से स्थापित की जाएगी और इसमें डिस्प्ले ड्राइव का निर्माण किया जाएगा। इसकी कैपासिटी मंथली 3.6 करोड़ माइक्रो चिप्स की होगी।

भारत में तेजी से बढ़ रहा सेमीकंडक्टर उद्योग
सरकार ने कहा, "पहले से ही पांच सेमीकंडक्टर यूनिट निर्माण के एडवांस स्टेज में हैं। अब 6वीं यूनिट के साथ भारत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर उद्योग को विकसित करने की अपनी यात्रा में आगे बढ़ रहा है। सेमीकंडक्टर उद्योग अब पूरे देश में आकार ले रहा है। देश भर के कई राज्यों में विश्व स्तरीय डिजाइन सुविधाएं आ गई हैं। राज्य सरकारें डिजाइन फर्मों से सख्ती से संपर्क कर रही हैं।"

भारत में लैपटॉप, मोबाइल फोन, सर्वर, चिकित्सा उपकरण, बिजली इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा उपकरण और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के तेजी से विकास के साथ सेमीकंडक्टर की मांग बढ़ रही है, यह नई यूनिट भारत के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को और आगे बढ़ाएगी।

 

admin

Related Posts

एअर इंडिया 171 हादसे में पायलट पर गंभीर आरोप, इटली अखबार ने किया खुलासा

नई दिल्ली अहमदाबाद में एअर इंडिया फ़्लाइट क्रैश की जांच कर रहे इन्वेस्टिगेटर्स इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि यह हादसा किसी टेक्निकल खराबी की वजह से नहीं हुआ था,…

भारत ने ट्रंप की योजना पर ठोंका ब्रेक, अमेरिकी ‘दाल’ गलाने का सपना अधूरा

 नई दिल्ली भारत और अमेरिका में ट्रेड डील (India-US Trade Deal) का ऐलान हो चुका है. इसका फ्रेमवर्क भी जारी किया जा चुका है और फैक्टशीट रिलीज होने के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

पदकों की बरसात: अनीश को ब्रॉन्ज़, एड्रियन के नाम गोल्ड मेडल

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
पदकों की बरसात: अनीश को ब्रॉन्ज़, एड्रियन के नाम गोल्ड मेडल

इतिहास रचने की दहलीज पर सूर्यकुमार यादव, नामीबिया मुकाबले में टूट सकता है कोहली का रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
इतिहास रचने की दहलीज पर सूर्यकुमार यादव, नामीबिया मुकाबले में टूट सकता है कोहली का रिकॉर्ड

T20 वर्ल्ड कप में ‘स्लो फिफ्टी’ का रिकॉर्ड! नदीम ने रचा इतिहास, जानें किस नंबर पर हैं सूर्यकुमार

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
T20 वर्ल्ड कप में ‘स्लो फिफ्टी’ का रिकॉर्ड! नदीम ने रचा इतिहास, जानें किस नंबर पर हैं सूर्यकुमार

लंकाई शेरों की दहाड़! ओमान को 105 रन से हराकर रचा T20 वर्ल्ड कप इतिहास

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
लंकाई शेरों की दहाड़! ओमान को 105 रन से हराकर रचा T20 वर्ल्ड कप इतिहास

वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर