पूरा कोच या पूरी ट्रेन भी बुक करवानी है तो यह है ऑनलाइन तरीका

नई दिल्ली

जरूरत बारात ले जाने की हो, तीर्थ यात्रा पर जाने की या फिर किसी खास मौके पर पूरे परिवार और दोस्तों संग सफर करने की ऐसे में एक-दो सीट नहीं बल्कि पूरा कोच या पूरी ट्रेन भी बुक करवानी पड़ती है। हालांकि बहुत कम ही लोग जानते हैं कि ट्रेन के कोच या पूरी ट्रेन को कैसे बुक करवाया जाता है। जी हां, रेलवे की एक खास सुविधा के तहत अब आप अपनी जरूरत और सहूलियत के हिसाब से ट्रेन का पूरा डिब्बा या पूरी ट्रेन रिजर्व कर सकते हैं। यह सुविधा उन यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं जो भीड़भाड़ से दूर, अपनों के साथ एक आरामदायक और निजी सफर का अनुभव चाहते हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे आप घर बैठे पूरी की पूरी ट्रेन या एक कोच बुक करवा सकते हैं।

कहां और कैसे करें बुकिंग
ट्रेन के किसी कोच या पूरी ट्रेन को बुक कराने का काम IRCTC पर उस तरह से नहीं होता जिस तरह से आप एक नॉर्मल टिकट बुक कराते हैं। इसके लिए रेलवे ने IRCTC की वेबसाइट पर ही एक खास सेक्शन बनाया है। ट्रेन कोच या पूरी ट्रेन को बुक करने के लिए www.ftr.irctc.co.in पर जाकर आपको "Full Tariff Rate" के तहत बुकिंग करनी होगी। यह बड़ी संख्या में बुकिंग कराने के लिए IRCTC की ओर से पेश की गई सुविधा है। यहां जाकर आप पूरी ट्रेन या सिर्फ एक या कई कोच बुक कर सकते हैं।

बुकिंग के लिए जरूरी डिटेल्स
बुकिंग करते समय आपको कुछ जरूरी डिटेल्स तैयार रखनी चाहिए। इन डिटेल्स में आपको बताना होगा कि कहां से कहां तक की यात्रा करनी है, कितने और कौन से कोच आपको चाहिए जैसे कि स्लीपर, एसी आदि, कितने दिन के टूर के लिए आप बुकिंग करवा रहे हैं और कितने यात्रियों के लिए बुकिंग की जा रही है। इन सभी जानकारियों के आधार पर आपको एक अनुमानित किराया दिखाया जाएगा। बुकिंग कराने से पहले ही ये तमाम जानकारियां तैयार रखें ताकि आपकी बुकिंग तेजी से पूरी हो सके।

बुकिंग का अमाउंट
पूरी ट्रेन या कोच बुक करवाते समय आपको बताई गई अमाउंट का एडवांस में पेमेंट करना होगा। इस अमाउंट का 100% आपको एक साथ देना होगा। इसके साथ ही आपको एक सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा करवाना होगा। यह सिक्योरिटी डिपॉजिट आपकी यात्रा के बाद आपको लौटा दिया जाता है।

कुछ ध्यान रखने वाली बातें
किसी ट्रेन या कोच को बुक करवाते समय यह याद रखना जरूरी है कि बुकिंग कम से कम 30 दिन पहले की जानी चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि तुरंत किसी ट्रेन या कोच की बुकिंग करवा पाएं, तो ऐसा नहीं हो सकता। आपको कम से कम 30 दिन का समय एडवांस में लेकर चलना होगा। कोच को कम से कम 1 दिन के लिए बुक कराना होगा। साथ ही सभी यात्रियों की लिस्ट और उनके पहचान पत्र रेलवे को देने होंगे। यह प्रक्रिया भी बुकिंग कराने के लिए बैठने से पहले ही पूरी कर लेनी चाहिए ताकि आपका काम तेजी से हो सके। इस सुविधा का इस्तेमाल कर आप भीड़ से दूर रहते हुए सुविधाजनक तरीके से अपने पूरे ग्रुप के साथ सफर कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    बड़ी डील के बाद भारत को मिली अहम भूमिका: अमेरिकी कंपनियों का मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की तैयारी

    नई दिल्ली  भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो चुकी है. अब एक और अच्छी खबर आई है. भारत अब अमेरिकी कंपनियों का सहारा बनेगा. जी हां, खुद अमेरिका का कहना…

    देखें पालमपुर में खुला नया ट्यूलिप गार्डन, ख्वाब जैसा अनुभव

    पालमपुर  हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में धौलाधार की वादियों में देश का दूसरा ट्यूलिप गार्डन सैलानियों के लिए खोल दिया गया है. कश्मीर के बाद देश का दूसरा और प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 2 views
    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!