नर्सेस: एक नेतृत्व की आवाज” – मंडल रेल चिकित्सालय, भोपाल में मनाया इंटरनेशनल नर्सेस डे

भोपाल,

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे को बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा ने की, जबकि आयोजन का संचालन मुख्य नर्सिंग अधिकारी श्रीमती ललिता लाल के नेतृत्व में किया गया। इस वर्ष की थीम "नर्सेस: एक नेतृत्व की आवाज – गुणवत्ता प्रदान करना, समानता सुनिश्चित करना" के अंतर्गत कार्यक्रम का केंद्र बिंदु नर्सिंग पेशे की महत्ता, नेतृत्व में उनकी भूमिका और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके समर्पण को उजागर करना रहा।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रॉमिस जैन ने क्रिटिकल केयर के विषय पर विस्तृत जानकारी दी और बताया कि गंभीर रोगियों की देखभाल में नर्सिंग स्टाफ की सूझबूझ, तत्परता और प्रशिक्षण कितनी अहम भूमिका निभाता है।

मुख्य नर्सिंग अधिकारी श्रीमती ललिता लाल ने नर्सिंग नैतिकता, सेवा, सहानुभूति, दयालुता और अनुकूलनशीलता जैसे आवश्यक स्टाफ स्किल्स के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यह गुण नर्सिंग को न केवल एक पेशा बल्कि एक सेवा धर्म बनाते हैं।

नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट श्रीमती रेखा पाण्डेय ने पेशंट केयर और पेशंट सेफ्टी विषय पर प्रभावी वक्तव्य दिया और बताया कि मरीजों की सुरक्षा और आराम नर्सिंग स्टाफ की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसे वे संपूर्ण समर्पण और सावधानी से निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में समस्त उपस्थित नर्सिंग स्टाफ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने न केवल नर्सिंग स्टाफ के कार्यों को सराहा बल्कि उन्हें प्रेरणा और नई ऊर्जा भी प्रदान की।

इस अवसर पर भोपाल मंडल के अधीन आने वाले बीना, इटारसी एवं हरदा की रेलवे स्वास्थ्य इकाइयों में भी विविध कार्यक्रमों के माध्यम से नर्सिंग सेवा को समर्पित इस दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

  • admin

    Related Posts

    जनगणना से विकास की योजना बनती है, सीएम ने इस प्रक्रिया की अहमियत पर जोर दिया

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में जनगणना – 2027 के प्रथम चरण के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर…

    सिविलियन ड्रोन क्षेत्र में भारत पिछड़ा, MP में क्रांति के बावजूद रुचि नहीं, ग्लोबल रैंक 13वीं

    भोपाल  मध्यप्रदेश को 'ड्रोन हब' बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने 'एमपी ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति-2025' लागू कर भारी-भरकम सब्सिडी के द्वार तो खोल दिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

    आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

    आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

    सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?