Indo-PAK Ceasefire के बाद भारत की ओर से अपना एयरस्पेस कॉमर्शियल फ्लाइट्स के खोल दिया

नई दिल्ली
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने और सीजफायर (India-Pakistan Ceasefire) होने के साथ ही भारत ने अपने एयरस्पेस को पूरी तरह खोल दिया है, इसके बाद अब बेरोकटोक आसमान में विमानों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. भारत ही नहीं पाकिस्तान की ओर से भी अपने एयरस्पेस खोल दिया गया है. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत की ओर से 23 मई तक के लिए एयरस्पेस को बंद किया गया था.

32 एयरपोर्ट्स से हटाया NOTAM
भारतीय एयर फोर्स (Indian Air Force) के निर्देशों के तहत अब कॉमर्शियल फ्लाइट्स के इंडियन एयरस्पेस को पूरी तरह से खोल दिया गया है. इसके साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान जिन एयरपोर्ट्स को बंद किया गया है, उन्हें खोले जाने के आदेश भी दिए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 32 एयरपोर्ट्स (Airports) के लिए जारी किया गया NOTAMs (नोटिस टू एयरमैन) कैंसिल कर दिया गया है.

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद यह फैसला पहले से प्रतिबंधित सभी क्षेत्रों में सामान्य विमानन गतिविधि की बहाली को दर्शाता है. इस कदम से हवाई यातायात की भीड़ कम होने और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय दोनों एयरलाइंस को लाभ होने की उम्मीद है, जो तनाव के दौरान एयरस्पेस क्लोज होने से भारी नुकसान उठा रही थीं.  

एयरलाइंस ने यात्रियों को जानकारी
भारतीय एयरस्पेस (Indian Airspace) और एयरपोर्ट्स को खोलने के निर्णय के संबंध में विभिन्न एयरलाइंस ने भी आनन-फानन में अपने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट में लिखा है, 'भारत सरकार के नए निर्देशों के तहत एयरपोर्ट्स ऑपरेशंस के लिए खोल दिए गए हैं और हम पहले से बंद अपने रूट्स पर धीरे-धीरे परिचालन शुरू करेंगे.'

इसके साथ ही चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chandigarh International Airport) की ओर से भी एक्स पोस्ट में कहा गया है कि एयरपोर्ट अब अपनी सर्विसेज और फ्लाइट्स तत्काल प्रभाव से शुरू करने को तैयार है.

पाकिस्तान ने भी खोला है अपना एयरस्पेस
भारत-पाकिस्तान के बीच बीते कुछ दिनों में हुए ताबड़तोड़ हवाई हमलों और मिलिट्री एक्शन के बाद अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम लागू किया गया है. इसके बाद भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान ने भी अपने एयरस्पेस को खोल (Pakistan Airspace) दिया है. सीजफायर के बाद पाकिस्तान के एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने बयान जारी कर कहा कि अब देश के सभी हवाई अड्डे पूरी तरह से संचालित हैं और नियमित उड़ानों के लिए उपलब्ध हैं.

 

admin

Related Posts

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में हिजाब और जनेऊ पर अब नहीं होगी रोक

कर्नाटक कर्नाटक के स्कूलों में अब छात्र-छात्राओं के हिजाब या जनेऊ पहनने पर रोक नहीं लगेगी। राज्य की सिद्धारमैया सरकार ने 2022 की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए उस फैसले…

CM विजय के करीबी ज्योतिषी का ‘बुरा वक्त’: 24 घंटे भी नहीं टिक पाए OSD पद पर

 चेन्नई तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय ने अपने ज्योतिषी पंडित रिकी राधा वेत्रीवेल को नियुक्ति के 24 घंटे के अंदर ही पद से हटा दिया है. सीएम विजय ने मंगलवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत