मदर्स डे पर माँ ने अपने बेटे पर झूठी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने और मारपीट करने का लगाया, इंसाफ की लगाई गुहार

 

 जयपुर

मदर्स डे पर जब पूरा देश मां के त्याग और ममता को नमन कर रहा था, उसी दिन जयपुर की 81 वर्षीय बुजुर्ग मां हरबीर कौर ने अपने बेटे की बेरहमी और धोखे की कहानी दुनिया के सामने रखी। पूर्व न्यायाधीश की पत्नी हरबीर कौर ने अपने बेटे मुनिंद्र सिंह पर झूठी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने, गाली-गलौज और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटा उन्हें और उनकी बेटी पूनम सिंह को जबरन घर से निकालना चाहता है।

हरबीर कौर ने वर्ष 2023 में सोडाला थाने में (प्रकरण संख्या 175/23) इस संबंध में एक मामला दर्ज कराया था, जिसमें वर्ष 2000 और 2003 की दो फर्जी वसीयतों का जिक्र है। अदालत ने एफएसएल जांच के आदेश भी दिए मगर पुलिस ने न तो जांच शुरू की, न ही रिपोर्ट अदालत में पेश की। परिवार का आरोप है कि सोडाला थाना पुलिस इस मामले में लगातार हीलहवाल कर रही है और बार-बार फाइनल रिपोर्ट लगाने का दबाव बना रही है। पूनम सिंह ने बताया कि उन्होंने फोटो, वीडियो और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों सहित तमाम सबूत पुलिस को सौंपे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

परिवार ने राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत की थी, जहां से जांच रिपोर्ट जयपुर पुलिस कमिश्नर को भेजी गई लेकिन दो महीने बाद भी उस रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सवाल उठ रहा है कि आखिर पुलिस किसके दबाव में काम कर रही है? पीड़ित परिवार का कहना है कि जब मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, तब एफआर लगाने का कोई वैधानिक या नैतिक तुक नहीं बनता। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि सोडाला थाना और उसके कुछ वरिष्ठ अधिकारी जान-बूझकर मामले को कमजोर कर रहे हैं।

पूनम सिंह ने मीडिया को बताया कि 3 नवंबर 2023 को मुनिंद्र सिंह और उसकी पत्नी रेनू सिंह ने उनके और उनकी मां के साथ मारपीट की। इसके साथ ही रेनू सिंह ने धमकी दी कि तुझे काटकर गंगा में बहा देंगे। पुलिस ने इस गंभीर घटना पर भी पहले सिर्फ साधारण रिपोर्ट बनाई और एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। बाद में अदालत के आदेश पर मामला (FIR संख्या 0447/23) दर्ज किया गया।

माँ की पुकार: अब तो इंसाफ दिलाओ
हरबीर कौर और पूनम सिंह ने प्रशासन और न्याय पालिका से अपील की है कि आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई हो। हरबीर कौर ने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, हम चुप नहीं बैठेंगे। यह सिर्फ मेरा नहीं, उन सभी मांओं का सवाल है, जो अपनों के हाथों ठगी जाती हैं।

  • admin

    Related Posts

    लाल सागर में तनाव से मेहंदी का भाड़ा हुआ दोगुना, हजारों मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    पाली मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईरान से जुड़े युद्ध हालात का असर अब राजस्थान के पाली जिले के सोजत की विश्वप्रसिद्ध महेंदी इंडस्ट्री पर साफ नजर आने लगा…

    रावणा राजपूत समाज की हुंकार, राजनीतिक उपेक्षा और सामाजिक सम्मान के मुद्दे पर पुष्कर में जुटेंगे लोग

    जयपुर राजस्थान में रावणा राजपूत समाज एक बार फिर संगठित शक्ति का प्रदर्शन करने जा रहा है। 5 अप्रैल को पुष्कर में आयोजित होने वाली महापंचायत में समाज कई महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

    हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

    पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

    शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

    अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट