क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मेल भेज कर जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति भारत या एशियाई देश में नहीं

अमरोहा
क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मेल भेज कर जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति भारत या एशियाई देश में नहीं, बल्कि किसी यूरोपियन देश में बैठा है। यह तो तय है कि वह रहने वाला भारत का है, क्योंकि उसने धमकी भरे मेल में जो मोबाइल नंबर भेजा है, वह दक्षिण भारत का है। जो मार्च 2025 से बंद चल रहा है।

वहीं, गूगल ने मेल के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इन्कार किया है। तर्क है कि भेजा गया मेल गूगल इंडिया के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। क्रिकेटर मोहम्मद शमी इन दिनों आइपीएल खेल रहे हैं। चार मई की शाम को बड़े भाई हसीब अहमद ने शमी की ई-मेलआइडी लागिन की थी। उसमें राजपूत सिंधर की आइडी से एक मेल था। जिसमें क्रिकेटर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।

रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी
रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय तो हसीब ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन पांच मई को उसी आइडी से दूसरा धमकी भरा मेल मिला। उसमें रंगदारी के रुपये किसी प्रभाकरा नाम के व्यक्ति को देने के लिए कहा गया था।
 
मेल में प्रभाकरा का मोबाइल नंबर भी था। इसकी जानकारी हसीब ने एसपी अमित कुमार आनंद को दी। साइबर थाना पुलिस ने मामले में राजपूत सिंधर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में पता चला था इसी मेल आइडी से 21 अप्रैल को बेंगलुरु के दो कालेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसमें बेंगलुरु में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लिहाजा पुलिस ने बेंगलुरु पुलिस से भी संपर्क किया था।

इसके अलावा अमरोहा पुलिस ने मेल भेजने वाले की लोकेशन ट्रेस करने के लिए मेल का लिंक गूगल के कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय भेजा था। लेकिन गूगल ने किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराने से इन्कार कर दिया है।

गूगल ने जानकारी देने से किया इनकार
तर्क दिया है कि यह भारत या किसी एशियाई देश से नहीं भेजा गया है। बल्कि किसी यूरोपियन देश से भेजा है। गूगल के मुख्यालय से मिले जवाब के बाद पुलिस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वहीं, मेल में प्रभाकरा का जो मोबाइल नंबर लिखा था, वह दक्षिण भारत का ही है। जो मार्च 2025 से बंद चल रहा है। यानि एक बात तो तय है कि धमकी देने वाला व्यक्ति दक्षिण भारत से संबंध रखता है।

  • admin

    Related Posts

    26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

    नई दिल्ली  महज पंद्रह साल की उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने मानो वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो बड़े-बड़े क्रिकेटरों को भी नहीं मिल पाता। जी हां, वैभव…

    पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

     मुल्लापुर पंजाब किंग्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 का 17वां मैच आज यानी शनिवार, 11 अप्रैल को खेला जाना है। पीबीकेएस वर्सेस एसआरएच मुकाबला मुल्लापुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 2 views
    26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

    पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

    चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

    राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 2 views
    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी