छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, फिर बढ़ सकता है तापमान

रायपुर
इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से चार दिन पहले ही 27 मई को केरल तट पर दस्तक दे सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी आगमन होगा। इससे पहले, 2009 में 23 मई और 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में प्रवेश किया था।

सामान्यतः मानसून एक जून को केरल पहुंचता है और 13 जून को जगदलपुर और 16 जून को रायपुर और 21 जून को अंबिकापुर पहुंचता है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व तेलंगाना तक पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले कुछ दिनों में अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ने की संभावना है।
 
प्रदेश में बिगड़ा हुआ है मौसम का मिजाज
छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान बिलासपुर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। रायपुर में रविवार को हल्के बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

admin

Related Posts

दुर्ग में सख्ती: पानी और जूस फैक्ट्रियों पर छापेमारी, खाद्य विभाग ने जब्त किया सामान

दुर्ग. भीषण गर्मी के आगमन को देखते हुए जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले की पानी फैक्ट्रियों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. कलेक्टर अभिजीत सिंह…

आवास योजना में दुर्ग की बड़ी उपलब्धि: 93.3% अप्रूवल के साथ टॉप पोजिशन हासिल

दुर्ग. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में जिला दुर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. राज्य कार्यालय द्वारा 19 मार्च को जारी रैंकिंग में दुर्ग में 93.3 प्रतिशत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 0 views
IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका