प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निवास पर एक बड़ी बैठक हो रही है, इसमें एनएसए, रक्षा मंत्री समेत बड़े अधिकारी शामिल

नई दिल्ली
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकता, सीजफायर की घोषणा के तीन घंटे के बाद ही उसने फिर फायरिंग शुरू कर इसका सबूत दे दिया। जवाब में भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी सेना को फिर मुंह की खानी पड़ी। इसके बाद सीमा पर शांति हुई। इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निवास पर एक बड़ी बैठक हो रही है। इसमें एनएसए, रक्षा मंत्री समेत बड़े अधिकारी शामिल हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भी पाकिस्तानी सैनिक लगातार फायरिंग कर रहे थे। इतना ही नहीं पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन भी भेजे गए, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन्हें नाकाम कर दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जब करारा जवाब दिया तो सीमा पार चुप्पी छा गई। देर रात सीमा से लगे इलाकों में स्थिति सामान्य हो गई। वहीं कहीं से भी ड्रोन या फायरिंग की कोई घटना सामने नहीं आई है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में भी स्थित अब सामान्य है।

सेना अलर्ट पर
अपनी आदत से मजबूर पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारतीय सेना अब भी सतर्क है। इधर अमृतसर में कलेक्टर ने अब भी रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। रहवासियों से रात में घर से बाहर नहीं आने को कहा गया है। इसके साथ ही घर में भी खिड़की-दरवाजों से दूर रहने के लिए कहा गया है।

सीजफायर हुआ पर गाइडलाइंस अभी लागू है
इधर दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि सीजफायर हो गया है, लेकिन सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस अभी लागू हैं। ऐसे में यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है किसी भी जानकारी के लिए वे केवल आधिकारिक साइट्स ही देखें।

admin

Related Posts

कालका-शिमला रेल को मिला नया सुरक्षा कवच, एयर ब्रेक सिस्टम से यात्रियों को बड़ी राहत

कालका   वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कालका शिमला रेल मार्ग पर चलने वाली रेल मोटर कार का सफर और सुहाना और सुरक्षित होने जा रहा हैं। इंग्लैंड से 1927 में आई…

वोटिंग से ठीक पहले TMC नेता जहांगीर खान की कोर्ट एंट्री, फलता में सियासी हलचल तेज

 कोलकाता पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता सीट पर रीपोलिंग से महज 72 घंटे पहले टीएमसी उम्मीदवार ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए अग्रिम राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 0 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?