50 फीसदी वेतन वृद्धि की मांग करते हुए मध्यान भोजन रसोइया महासंघ ने डिप्टी सीएम साव को लिखा पत्र

रायपुर

 छत्तीसगढ़ मध्यान भोजन रसोइया महासंघ ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान घोषित ‘मोदी की गारंटी’ के तहत रसोइयों के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि की मांग की गई है। महासंघ ने यह भी बताया कि पिछले 8 वर्षों से इस दर में कोई वृद्धि नहीं की गई है। सरकार से अपील की है कि आगामी 2025 बजट सत्र में रसोइयों के न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की जाए।

पत्र में लिखा कि प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रो के मैदानी (ग्रामीण) व वन (ग्रामीण) क्षेत्र के भु भाग में स्थित समस्त शासकीय शालाओं में 87500 रसोईयों से छात्रों के भोजन निर्माण का कार्य लिया जाता है। हम सब रसोईया सरकार से मोदी की गारंटी विधानसभा चुनावी घोषणा पत्र 2023 में किये गए 50% वेतन वृद्धि के वादे को जल्द से जल्द पूर्ण करने की मांग करते है।

हमें वेतन वृद्धि प्रदान करने के लिए सरकार को केंद्र सरकार से भी आर्थिक मदद के लिए मांग नहीं करनी पड़ेगी। यदि सरकार वर्तमान श्रम आयुक्त दर में न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि कर देती है। न्यूनतम मजदूरी श्रम आयुक्त दर में वृद्धि का नियम है, जिसे पिछली सरकार ने लागू नहीं किया, 8 वर्ष लगभग हो चुका है। हर 5 वर्ष में पिछली भाजपा सरकार नियमानुसार वृद्धि कर देती थी। इस श्रम आयुक्त दर के मजदूरी के आधार पर समस्त जिलों के जिलाधीश अपने-अपने जिलों में कलेक्टर दर घोषित करते है।

“रसोईयों की मांग पूर्ण करने तत्काल न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि आगामी 2025 बजट सत्र में छत्तीसगढ़ सरकार को करना होगा।” उन्होंने यह भी मांग की है कि रसोइयों को मासिक वेतन का भुगतान प्रत्येक माह एक निर्धारित तिथि तक सुनिश्चित रूप से किया जाए। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    गर्मी के शेड्यूल में नई सुविधा, जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट 31 मार्च से भरेगी उड़ान

    जगदलपुर. लंबे समय से बंद जगदलपुर-रायपुर सेक्टर पर एलायंस एवर ने फ्लाइट शुरू करने की घोषणा कर दी है। 29 मार्च से शुरू हो रहे समर शेड्यूल में हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर सेक्टर…

    खतरे की घंटी: बिलासपुर में बर्ड फ्लू फैलने से 4400 मुर्गियां मरीं, 10 किमी एरिया में सख्ती बढ़ी

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के प्रकोप से हड़कंप मच गया है। बीते 19 से 24 मार्च के बीच यहां करीब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    • By admin
    • March 25, 2026
    • 0 views
    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका