छत्तीसगढ़ में हाईकोर्ट ने भी भी पोस्टपोन किया समर वेकेशन, रेलवे स्टेशन में चेकिंग तेज, ट्रेनों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई

रायपुर
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देशभर में अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग विभागों को अलर्ट पर रखा है। पुलिस प्रशासन ने कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी को लेकर निर्देश जारी किए हैं। पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बिना परमिशिन कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ें। इसके साथ ही बताया गया है कि पुलिसकर्मियों को सिर्फ अति इमरजेंसी होने पर ही छुट्टियां मिलेंगी।

क्या लिखा है लेटर में

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी लेटर में यह लिखा गया है कि वर्तमान परिस्थियों में जहां अतिरिक्त अलर्ट जारी करने की आवश्यकता होती है, ऐसे में सभी पुलिस इकाई प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि इकाई के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अति आवश्यक परिस्थितियों में अवकाश एवं अनिवार्य शासकीय कार्यों के अतिरिक्त मुख्यालय छोड़ने की अनुमित प्रदाय नहीं किया जावे। साथ ही सभी इकाई प्रमुख यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अधिकतम बल पूर्ण तैयारी के साथ ईकाई स्तर पर उपलब्ध रखा जाये।

हाईकोर्ट ने भी भी पोस्टपोन किया समर वेकेशन

वहीं, दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी समर वेकेशन को पोस्टपोन कर दिया है। पहले गर्मी की छुट्टियां 10 मई से शुरू होनी थीं। अब इसे 2 जून से बढ़ाकर 28 जून कर दिया गया है। हालांकि बार एसोसिएशन ने इस आदेश का विरोध किया है।

रेलवे स्टेशन में चेकिंग तेज

हालात को देखते हुए रेलवे ने भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है। यात्रियों के समान की चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए अलर्ट भी जारी किया जा रहा है।

ट्रेनों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई

बिलासपुर जोन के सभी रेल मंडल से जुड़े स्टेशनों पर यात्रियों को लगातार मेगाफोन के जरिए आरपीएफ के साथ समन्वय बनाकर जानकारी देने की घोषणा की जा रही है। वहीं, प्लेटफार्म के साथ ही ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

admin

Related Posts

होम-स्टे, रिसोर्ट, पाथवे, लैंडस्केपिंग सहित आधुनिक पर्यटक सुविधाओं का होगा विकास

रायपुर. ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 की उप-योजना…

धान खरीदी तिथि दो दिन और बढ़ाई, 550 किसानों को फिर मिला धान बेचने का मौका

बिलासपुर. सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए दो दिन और बढ़ाने का निर्णय लेने के बाद जिले के 550 किसानों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। इनमें से ज्यादातर किसान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर