बाड़मेर और जोधपुर में हाई रेड अलर्ट जारी, लोगों को अपनी सारी यात्राएं स्थगित कर घरों में रहने के लिए निर्देश

जयपुर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच जंग वाले हालात बन गए हैं जिसके बाद अब राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। बाड़मेर और जोधपुर में हाई रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को अपनी सारी यात्राएं स्थगित कर घरों में रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

बाड़मेर के डीएम कार्यालय की ओर से ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लोगों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि जिले के जो भी व्यक्ति गाव या कस्बे में हैं और वो बाड़मेर शहर की तरफ यात्रा करना चाहते हैं, उन सबसे अनुरोध है कि कृपया बाडमेर शहर की यात्रा न करें। बाड़मेर के लिए रेड अलर्ट है, इसलिए अपनी यात्रा को तुरंत प्रभाव से स्थगित करें। हाई रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को तुरंत घरों के अंदर जाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही बाजार बंद कर दिए गए हैं और हर तरह की गतिविधि पर रोक लगा दी गई है।

वहीं जोधपुर में भी पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक की आशंका जताई गई है और लोगों को जल्द से जल्द घरों के अंदर जाने के लिए कहा गया है। डीएम की तरफ से जारी किए अलर्ट में कहा गया है कि हवाई हमला संभव है। सायरन बजाया जाएगा। सभी को अंदर जाने को कहा गया है और सड़कें साफ कर दी गई हैं। इसके अलावा चुरू में भी खतरे की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान के अलग-अलह इलाकों में मिले मिसाइल के टुकड़े
बता दें, भारत के ऑपरेश सिंदूर के बाद पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात के कई सीमावर्ती इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमलों की कोशिश कर रहा है। हालांकि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम हर हमले को नाकाम कर रहा है और जवाबी कार्रवाई है पाकिस्तान के एयरबेसों को भी उड़ा रहा है। इस बीच राजस्थान के कई इलाकों में मिसाइल के टुकड़े मिले हैं।

  • admin

    Related Posts

    जयपुर से पकड़ा गया 25 हजार का इनामी जालसाज, ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं में लगवाता था सेंध

    जयपुर राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) ने दो सार्वजनिक परीक्षाओं में ब्लूटूथ् डिवाइस से नकल करने का आरोपी राजेश कुमार रेवाड़ को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस…

    सिरोही में डीजल से कार धोने का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों को दबोचकर गाड़ी की जब्त

    सिरोही लिस का कहना है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर मशहूर होने के इरादे से इस हरकत को अंजाम दिया था। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसी खतरनाक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?