छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज , आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना

रायपुर

छत्तीसगढ़ के मौसम में आए बदलाव की वजह से भीषण गर्मी से राहत है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 11 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। रायपुर में सुबह आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद सूरज की किरणें चूभने लगी। पिछले पखवाड़ेभर से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिससे अधिक तापमान में गिरावट है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री के आसपास है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट तीन घंटे साढ़े 5 बजे तक के लिए जारी किया गया है।

प्रदेश में दुर्ग जिला रहा सबसे ज्यादा गर्म
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश में दुर्ग जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री बस्तर में रिकार्ड किया गया। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में 27 मिमी और बस्तर जिले में 19.8 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। इसके अलावा जशपुर, रायगढ़, गरियाबंद, बेमेतरा, कवर्धा जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है। गुरुवार शाम को दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा जिले में शाम को मौसम में बदलाव से ठंडी हवाएं चली। मई के महीने में भीषण गर्मी पड़ता है, लेकिन इस बार राहत है।

शाम को आंधी-तूफान, बारिश से मौसम ठंडा
रायपुर मौमस विभाग के मुताबकि प्रदेश एक-दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश और आंधी तूफान की संभावना बनी रहेगी। मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। बता दें कि मौसम विभाग पिछले पखवाड़ेभर से अलर्ट जारी कर रहा है। मौसम सामान्य होने से गर्मी का एहसास भी ज्यादा नहीं है। बस्तर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में हर दिन हल्की बूंदाबांदी, अंधड़ का दौर चल रहा है। शाम को मौसम ठंडा भी हो रहा है।

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कॉफी टेबल बुक का किया अनावरण, डबरी निर्माण कार्यों का भी हुआ शुभारंभ

    रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अपनी प्रथम मंत्रिपरिषद बैठक में 18 लाख आवास स्वीकृत किए जाने…

    ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का दस्तावेज़ ‘ऊर्जावान छत्तीसगढ़’, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया विमोचन

    रायपुर  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवीन विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में रजत महोत्सव विशेष छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल द्वारा प्रकाशित ‘ऊर्जावान छत्तीसगढ़’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इतिहास का सबसे घातक अटैक! 1586 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर ब्रेट ली की मुहर

    • By admin
    • December 14, 2025
    • 0 views
    इतिहास का सबसे घातक अटैक! 1586 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर ब्रेट ली की मुहर

    गिल–संजू की जंग के बीच असली गेम-चेंजर पर चुप्पी, आखिर कौन है ये ‘मैच विनर’?

    • By admin
    • December 14, 2025
    • 0 views
    गिल–संजू की जंग के बीच असली गेम-चेंजर पर चुप्पी, आखिर कौन है ये ‘मैच विनर’?

    विराट कोहली का 9 साल पुराना T20 रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा धर्मशाला में बना सकते हैं नया इतिहास

    • By admin
    • December 14, 2025
    • 0 views
    विराट कोहली का 9 साल पुराना T20 रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा धर्मशाला में बना सकते हैं नया इतिहास

    संजू सैमसन पर सबकी नजरें, IND vs SA मुकाबले से पहले प्लेइंग XI में बड़े बदलाव की अटकलें

    • By admin
    • December 14, 2025
    • 0 views
    संजू सैमसन पर सबकी नजरें, IND vs SA मुकाबले से पहले प्लेइंग XI में बड़े बदलाव की अटकलें

    यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी का धमाका, मुंबई ने SMAT में कर दिखाया नामुमकिन रनचेज

    • By admin
    • December 14, 2025
    • 0 views
    यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी का धमाका, मुंबई ने SMAT में कर दिखाया नामुमकिन रनचेज

    India u-19: शतक से चूके आरोन जॉर्ज, पाकिस्तान के सामने मुश्किल में फंसा भारत

    • By admin
    • December 14, 2025
    • 0 views
    India u-19: शतक से चूके आरोन जॉर्ज, पाकिस्तान के सामने मुश्किल में फंसा भारत