नेपाल सीमा के समीपवर्ती जनपदों में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 8 मदरसे, 9 मस्जिद, 6 मजार और 1 ईदगाह ध्वस्त

 लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, महराजगंज और लखीमपुर खीरी में स्थानीय जनपद व पुलिस प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया.

श्रावस्ती में अवैध मदरसों को किया गया ध्वस्त  

श्रावस्ती जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि तहसील जमुनहा के ग्राम भगवानपुर भैसाही में शासकीय भूमि पर स्थित अवैध मदरसा को ध्वस्त कर दिया गया है. वहीं निजी भूमि पर अमान्यता प्राप्त दो मदरसों को चिह्नित कर सीलिंग की कार्रवाई की गई. महराजगंज में गुरुवार को 1 अवैध मदरसे को चिन्हित किया गया, जिसे नोटिस जारी की गयी है. वहीं तहसील नौतनवां ग्राम पोखरभिंडा और तहसील ग्राम सीतलापुर में एक-एक अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया. अब तक 28 मदरसे, 9 मस्जिद, 6 मजार और 1 ईदगाह के खिलाफ कार्रवाई की गई है. बलरामपुर प्रशासन ने बताया कि यहां ग्राम मझगवां में दो और जंगल बलरामपुर में 1 अवैध मजार को ध्वस्त किया गया.     

लखीमपुर खीरी में भी हुई कार्रवाई

लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने यहां सार्वजनिक भूमि पर एक मस्जिद पर अतिक्रमण पाया है, जबकि निजी भूमि पर 5 मदरसे ऐसे पाए गए, जो अवैध हैं. इन सभी अवैध मदरसों को सील किया गया है जबकि एक अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया गया है.

 

admin

Related Posts

रत्ना सिंह आत्महत्या मामला: प्रशासन की सख्ती, फरार आरोपियों की तलाश तेज

गोमती नगर लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन में सैलून मैनेजर रत्ना सिंह सुसाइड केस में प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बिजनेसमैन शरद सिंह के अपार्टमेंट…

भड़काऊ बयान केस में आजम खान दोषी, अदालत ने सुनाई 2 साल की कैद

उत्तर प्रदेश  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव आजम खां को जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक