इंडिया के ऐक्शन से अमेरिका भी खुश, अजहर मसूद के भाई के मारे जाने पर बोला- थैंक्यू इंडिया

नई दिल्ली

भारतीय हमलों में पाकिस्तान के अंदर बैठा खूंखार आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर मारा गया है। यह आतंकी मसूद अजहर का भाई भी है, जो आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है। अब्दुल अजहर ही जैश की कमान संभालता था और लंबे समय से सीनियर कमांडर है। कंधार विमान अपहरण कांड में मसूद अजहर को छोड़ना पड़ा था और उसने ही मुंबई आतंकी हमलों की साजिश रची थी। ऐसे में उसके भाई का मारा जाना भारत के एक दुश्मन के खत्म होने जैसा है। यही नहीं अमेरिकियों ने भी इस आतंकी के कत्ल पर भारत को थैंक्यू बोला है। अमेरिका के टॉप डिप्लोमैट्स ने अब्दुल रऊफ अजहर को मार गिराने पर टिप्पणी की है। हालांकि अब तक रऊफ के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

अब्दुल रऊफ अजहर वह आतंकी है, जिसने यहूदी पत्रकार डेनियल पर्ल की 2002 में सिर कलम कर हत्या कर दी थी। यह वीभत्स हत्याकांड पूरी दुनिया में चर्चित हुआ था। डेनियल पर्ल वॉल स्ट्रीट जर्नल के सीनियर पत्रकार थे और उन्हें किडनैप करने के बाद कत्ल किया गया था। अफगानिस्तान और इराक में अमेरिका के पूर्व राजदूत एवं संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि जालमे खलीलजाद ने कहा अब्दुल रऊफ अजहर के मारे जाने पर भारत को थैंक्यू बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखी पोस्ट में कहा, ‘पाकिस्तान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई के दौरान भारत ने क्रूर आतंकवादी अब्दुल रऊफ अजहर का कत्ल कर दिया है। उसने 2002 में पत्रकार डेनियल पर्ल का कत्ल किया था, जो आज तक सबको याद है। न्याय हुआ है। थैंक्यू इंडिया।’
अमेरिका की टॉप डिप्लोमैट ने भारत के पीएमओ को किया टैग

अमेरिका की एक और डिप्लोमैट एली कोहैनिम ने भी पोस्ट किया है और भारत के पीएमओ को टैग करते हुए थैंक्यू बोला है। उन्होंने लिखा, 'लंबे समय से हमें डेनियल पर्ल के लिए न्याय का इंतजार था। उन्हें बेरहमी से कत्ल किया गया था। मैं निजी तौर पर पीएमओ इंडिया के प्रति आभारी हूं। डेनियल पर्ल के आखिरी शब्द हमें हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने कहा था- मेरा पिता यहूदी थे, मेरी मां यहूदी है और मैं भी यहूदी हूं। उनके ये शब्द यहूदी इतिहास में हजारों साल तक सुनाई देते रहेंगे।' इस तरह मसूद अजहर के भाई को मार गिराने पर अमेरिका ने जमकर तारीफ की है। यही नहीं दुनिया भर का यहूदी समुदाय भी इस घटना से खुश है और आभार जता रहा है। इजरायली अखबार द येरूशलम पोस्ट ने इस खबर को प्रमुखता से कवर किया है।

admin

Related Posts

ट्रंप का विवादित बयान: मैक्रों की पत्नी संग बुरा बर्ताव करती हैं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति का उड़ाया मजाक

वाशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मजाक उड़ाया है। एक लंच के दौरान ट्रंप ने कहा, "मैंने फ्रांस के मैक्रों को फोन किया, जिनकी पत्नी…

राजनाथ सिंह का कड़ा रुख, कहा- अबकी बार कार्रवाई होगी अभूतपूर्व और निर्णायक

तिरुवनंतपुरम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी भी दुस्साहस के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि अगर वह भारत के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम