ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार का टेलीकॉम कंपनियों को सख्त आदेश, आपदा स्तर की तैयारी और नेटवर्क सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए

नई दिल्ली

भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई स्ट्राइक के बाद Dot ने सभी प्राइवेट और सरकारी टेलिकॉम कंपनियों को आपदा के स्तर की तैयारियां करने को कहा है। इसके अलावा दूरसंचार विभाग ने कंपनियों को अपने नेटवर्क को ज्यादा सुरक्षित बनाने की बात भी कही है। दरअसल भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से साइबर अटैक्स का खतरा बढ़ गया है। इसी वजह से ये सख्त आदेश Dot की ओर से टेलिकॉम कंपनियों को दिए गए हैं।

कनेक्टिविटी न हो बाधित

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट की मानें, तो Dot ने अपने आदेश में Airtel, Jio, BSNL और Vi को कनेक्टिविटी सुधारने की बात कही है। इसके लिए कंपनियों को आपस में मिल कर काम करने को भी कहा गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई बैठक में टेलिकॉम कंपनियों को बॉर्डर के इलाकों में नेटवर्क कनेक्टिविटी पर खासा ध्यान देने को कहा गया है। इसके अलावा इन कंपनियों को उन जगहों की लिस्ट बनाने के लिए भी कहा गया है जिन्हें आपात स्थिति में हर हाल में चालू रखा जा सके।

पत्र में कही गई ये बात

अपने पत्र में दूरसंचार मंत्रालय के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से टेलिकॉम कंपनियों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के 100 किलोमीटर के अंदर BTS जगहों के बिना किसी रुकावट के कामकाज को को जारी रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा टेलिकॉम कंपनियों को बिना किसी समस्या के कनेक्टिविटी को बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। उन्हें खास तौर पर राज्य और जिला स्तर के आपातकालीन संचालन केंद्रों की कनेक्टिविटी को बनाए रखने पर जोर दिया है।

क्या है इंट्रा सर्किल रोमिंग

बता दें कि किसी भी आपत स्थिति में टेलिकॉम कंपनियां Intra Circle Roaming इंट्रा सर्किल रोमिंग सर्विस शुरू करती हैं, जिसकी वजह से नेटवर्क कनेक्टिविटी में यूजर्स को दिक्कत नहीं आती। उड़ीसा में पिछले साल आए चक्रवात के दौरान भी इस सर्विस को शुरू किया गया था। इसकी वजह से चक्रवात के समय भी लोगों को कनेक्टिविटी की समस्या नहीं आई। इस सर्विस की वजह से आपात स्थिति में अपना नेटवर्क न होने पर भी लोग किसी भी टेलिकॉम ऑपरेटर के नेटवर्क इस्तेमाल करके कॉल मिला सकते हैं।

 

 

 

admin

Related Posts

पाकिस्तान में तेल की कीमतें आसमान छूने लगीं, पेट्रोल 458 और डीजल 520 के पार, जनता पर पड़ा भारी असर

लाहौर   पाकिस्तान ने  डीजल और पेट्रोल की कीमतें 50% से ज्यादा बढ़ा दीं। एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। यह बढ़ोतरी मध्य पूर्व में…

भारत की समुद्री शक्ति का प्रदर्शन, INS अरिदमन और INS तारागिरी दुश्मन को देंगे कड़ा संदेश

विशाखापट्टनम  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर INS अरिदमन नामक भारत के तीसरे स्वदेशी न्यूक्लियर पनडुब्बी के लॉन्च का संकेत दे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए