जम्मू, पठानकोट से जैसलमेर तक पाक ने दागे रॉकेट-ड्रोन और मिसाइल, S-400 ने किया सबको नाकाम, बौखलाया पाकिस्तान

नई दिल्ली
ऑपरेशन सिंदूर और दूसरे दिन अपने HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह किए जाने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। आज देर शाम पाकिस्तान की तरफ से जम्मू से लेकर पठानकोट एयरबेस, फिरोजपुर, जैसलमेर, माधोपुर और शाहपुर में ड्रोन , रॉकेट और मिसाइलें दागी गईं, जिसे भारतीय सेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया है। सेना ने कहा है कि पाकिस्तान के इन हमलों में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है बल्कि भारत ने ही पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान मार गिराया है। सतबारी और सांबा में भी पाकिस्तानी मिसाइलों को ध्वस्त किया गया है।

भारत का सुरक्षा कवच यानी S-400 एयर डिफेंस मिसाइल ने पाकिस्तान की तरफ से दागी गईं आठ मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। सेना की तरफ से बताया गया है कि पठानकोट एयरबेस को भी पाकिस्तानी हमले में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जैसलमेर एयरबेस के पास भी ड्रोन अटैक किया गया है। सेना की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्तान की तरफ से जैसलमेर एयरबेस की तरफ आ रहे सभी ड्रोन को मार गिराया गया है। पठानकोट में भी पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया है।
जम्मू में कई धमाके सुने गए

जम्मू में कई धमाके सुने गए हैं। शाम से ही पाकिस्तान ने वहां ड्रोन और रॉकेट के जरिए हमला करना शुरू कर दिया था। वहां जम्मू यूनिवर्सिटी के पास दो ड्रोन मार गिराए गए हैं। हमले को देखते हुए पूरे शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया है। इसके अलावा सांबा में भी धमाकेे सुने गए हैं।पाकिस्तान ने इसके अलावा नियंत्रण रेखा के पास भी देर शाम से लगातार गोलाबारी कर रहा है। पुंछ, सांबा, कठुआ, अखनूर, आरएसपुरा सेक्टर, कुपवाड़ा और तंगधार समेत कई इलाकों मेंं गोलीबारी हो रही है। भारतीय सेना भी इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान से सटे गुजरात के कच्छ के भुज में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है।

admin

Related Posts

US में भारतीय छात्र लापता होने से हड़कंप, सैन फ्रांसिस्को में दूतावास ने संभाली कमान

न्यू यार्क अमेरिका से भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। कर्नाटक के रहने वाले और University of California, Berkeley में पोस्ट-ग्रेजुएट की…

‘सेवा तीर्थ’ बना सत्ता का नया केंद्र: साउथ ब्लॉक को अलविदा, यहां होंगी कैबिनेट बैठकें

नई दिल्ली प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का पता अब बदल गया है। कल 13 फरवरी 2026 को साउथ ब्लॉक में कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई, जहां एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर