लाहौर से निकल जाएं अमेरिकी नागरिक, भारत-पाक टेंशन के बीच US की अपील

लाहौर
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गए हैं। अमेरिका ने भी अपने नागरिकों और दूतावास के अधिकारियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उसने अमेरिकी लोगों से लाहौर छोड़ने की अपील की है। साथ ही, दूतावास के अपने अधिकारियों को सुरक्षित जगह पर रहने का निर्देश दिया है। पाकिस्तान के लाहौर समेत अन्य शहरों में भारत की ओर से पलटवार करते हुए ड्रोन से हमले किए गए, जिससे पड़ोसी देश में हड़कंप मच गया।

एक बयान में कहा गया है कि लाहौर और उसके आस-पास ड्रोन विस्फोटों, ड्रोन गिराए जाने और हवाई क्षेत्र में संभावित घुसपैठ की खबरों के कारण, लाहौर में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने सभी वाणिज्य दूतावास कर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का निर्देश दिया है। वाणिज्य दूतावास को शुरुआती रिपोर्ट भी मिली है कि अधिकारी लाहौर के मुख्य हवाई अड्डे से सटे कुछ इलाकों को खाली करा सकते हैं।

अमेरिका ने कहा कि सक्रिय संघर्ष वाले क्षेत्र में खुद को खोजने वाले अमेरिकी नागरिकों को अगर सुरक्षित तरीके से निकल पाना संभव हो तो उन्हें निकल जाना चाहिए। अगर निकलना सुरक्षित नहीं है तो उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ही रहना चाहिए। अमेरिका ने अपने बयान में बताया है कि पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास हमारे संदेश प्रणाली के माध्यम से आवश्यकतानुसार अपडेट भेजेंगे। कृपया सुनिश्चित करें कि आप स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम (STEP) में हों।

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। इससे पाकिस्तान बौखला गया और एलओसी पर जमकर गोलीबारी कर रहा है। बीती रात पाकिस्तान ने चंडीगढ़, अमृतसर समेत 15 भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उसे विफल कर दिया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने लाहौर, सियालकोट समेत कई शहरों में ड्रोन से पलटवार किया और पाकिस्तान के लाहौर स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया।

 

  • admin

    Related Posts

    पुलवामा हमले के शहीदों को याद करते हुए पीएम मोदी बोले- उनका साहस हमें हमेशा प्रेरित करता है

    पुलवामा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 2019 के पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनकी बहादुरी, समर्पण और सेवा को याद किया.…

    गुनाह स्वीकारने के बाद निखिल गुप्ता को कितने साल की सजा? जानें US की मांग

    न्यूयॉर्क खालिस्तानी आतंकवादी और अमेरिकी नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश वाले मामले में एक बड़ा नाटकीय मोड़ आया है। इस मामले के मुख्य आरोपी 54 साल के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

    पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

    क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा