देश में जरूरी स्थानों पर लगे हैं भारतीय Iron डोम एक्टिव- रक्षा अधिकारी

नई दिल्ली

भारत ने पाकिस्तान में बड़ी एयर स्ट्राइक की है. भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 लोकेशंस पर हवाई हमला किया है. इन हमलों में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इस स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की तरफ से किसी भी संभावित जवाबी कार्रवाई के लिए भारत पूरी तरह तैयार है. रक्षा अधिकारियों ने बताया कि सभी एयर डिफेंस यूनिट्स एक्टिवेट कर दिए गए हैं.

वायु सेना की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी एजेंसी की तरफ से कहा गया है कि भारत ने तीन लोकेशन पर स्ट्राइक किया है, और उसने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में हमले की बात स्वीकार की है. भारत की स्ट्राइक को लेकर DG ISPR की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान इसका जवाब देगा. हालांकि, भारत ने इसकी पूरी तैयारी कर रखी है.

एयर स्ट्राइक पर क्या बोले शहबाज शरीफ?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कहना है कि भारत ने पांच जगहों पर हमले किए हैं. उनका कहना है, "भारत द्वारा थोपे गए इस युद्ध का पाकिस्तान को जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार है और जोरदार जवाब दिया जा रहा है. पाकिस्तानी राष्ट्र और पाकिस्तानी सशस्त्र बल जानते हैं कि दुश्मन से कैसे निपटना है."

एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में कैसा है माहौल?

वायु सेना की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने लाहौर और सियालकोट में अपना एयरपोर्ट बंद कर दिया है. इन एयरपोर्ट्स पर उड़ानें 48 घंटे के लिए बंद की गई हैं. पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया है और सभी उड़ानों को कराची के लिए डाइवर्ट किया गया है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, वायु सेना की स्ट्राइक में तीन लोग मारे गए हैं और 12 घायल हुए हैं. मारे गए लोगों के बारे में अभी स्पष्ट नहीं है कि वह आम नागरिक थे या आतंकी गतिविधियों में शामिल थे.

admin

Related Posts

ईरान युद्ध के दौरान दुबई एयरपोर्ट पर धुंआ, भारत से जा रहा विमान लौटा, 19 भारतीय गिरफ्तार

दुबई कोच्चि से दुबई जाने वाली एमिरेट्स की एक उड़ान हवाई अड्डे से मिली सुरक्षा संबंधी सूचना के बाद सोमवार को यहां लौट आई। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (CIAL)…

होर्मुज से भारत ने निकाला अपना जहाज, ईरान से सहमति के बाद जयशंकर ने बताई सफलता की तरकीब

नई दिल्ली ईंधन संकट के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है। ईरान ने दो भारतीय जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलने की अनुमति दी थी। अब विदेश मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा