हम नियंत्रण बनाने के बावजूद हार गए इसलिए 5 बार की चैंपियन अब से बचे हुए हर मैच को ‘प्लेऑफ’ की तरह लेगी: जयवर्धने

नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि उनकी टीम ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान क्रियान्वयन में गलती की। उन्होंने कहा कि हम नियंत्रण बनाने के बावजूद हार गए इसलिए 5 बार की चैंपियन अब से बचे हुए हर मैच को ‘प्लेऑफ’ की तरह लेगी।

गुजरात टाइटन्स ने बारिश से प्रभावित मैच में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। गुजरात की टीम ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि मुंबई को अब ‘प्लेऑफ’ के लिए क्वालिफाई करने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे।

जयवर्धने ने मैच के बाद मीडिया से कहा, ‘मुझे लगता है कि इस हार से सब पता चल जाता है। दोनों टीमों ने कुछ गलतियां कीं। लेकिन हमने शायद उनसे कहीं ज्यादा गलतियां कीं।’

उन्होंने कहा, ‘हम ऐसी स्थिति में थे जब हमारे पास पांच मैच में चार हार और एक जीत थी। लेकिन उसके बाद से हम लगभग हर मैच में जीत की स्थिति में थे। हमने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया।'

जयवर्धने ने कहा, ‘हमने इस विकेट पर 30 रन कम बनाए। गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की, कई मौके बनाए, अच्छी फील्डिंग की, हमने सबकुछ किया इसलिए यह अच्छा संकेत है। अब से हम प्रत्येक मैच को प्लेऑफ की तरह लेंगे।’

  • admin

    Related Posts

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

     बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

     कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आखिरी लीग मैच में रविवार (24 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ. कोलकाता के ईडन गार्डन्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी