सेकंड ईयर के पेपर में पूछ लिए फर्स्ट ईयर के सवाल, रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी का एक और लापरवाही सामने आई

जबलपुर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में बुधवार को एक बार फिर परीक्षा में लापरवाही सामने आई। विश्वविद्यालय ने द्वितीय वर्ष की परीक्षा में सवाल पहले वर्ष के पूछ डाले। परीक्षा के दौरान जब परीक्षार्थियों ने गौर से पेपर के प्रश्न पढ़े तो उन्हें गड़बड़ी लगी। इसके बाद केंद्रों से धड़ाधड़ परीक्षा विभाग के पास फोन पहुंचने लगे। प्रशासन ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अफसर और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाही करने का दावा किया है।

क्या है मामला- बुधवार की सुबह सात बजे से बीए द्वितीय वर्ष इतिहास का पेपर होना था। केंद्रों में परीक्षा समय पर प्रारंभ हुई पेपर बांटे गए। पेपर जब छात्रों के हाथों में आया तो उन्होंने प्रश्नों को लेकर आपत्ति की। विशेषज्ञों ने जांचा तो पाया कि पेपर तो द्वितीय वर्ष का है, लेकिन सवाल प्रथम वर्ष के पूछे गए हैं। जानकीरमण कॉलेज, बरगी, कुंडम, कटंगी समेत कई कॉलेजों से इस संबंध में शिकायत पहुंची है।

मॉडरेशन नहीं करवाने का नतीजा
गोपनीय विभाग से प्रश्न पत्र तैयार करवाए जाते हैं। पेपर बनाने वाले के अलावा छपने से पहले इसकी जांच पड़ताल होनी चाहिए। विषय के विशेषज्ञ शिक्षक मॉडरेशन करते हैं, यह प्रक्रिया नई शिक्षा नीति के बाद से प्रशासन ने बंद कर दी है। जिस वजह से पेपर परीक्षा से पूर्व जांचे नहीं जा रहे हैं। इस वजह से लगातार परीक्षा के दौरान पेपर में गड़बड़ी होने की शिकायत मिल रही है। कभी पेपर में हिंदी के अलावा अंग्रेजी अनुवाद नहीं होता है तो कभी कोई शाब्दिक त्रुटि होती है, जिस वजह से विद्यार्थियों को परीक्षा देने में परेशानी होती है। लगातार इसकी शिकायत भी की जा रही है।

हमारे पास आई शिकायत
परीक्षा नियंत्रक डॉ. रश्मि मिश्रा ने कहा कि हमारे पास सेंटर से प्रश्न पत्र को लेकर शिकायत मिली है हम इसकी जांच करवा रहे हैं और जिम्मेदारों को नोटिस भी दिया जाएगा। छात्र हित में ही फैसला लिया जाएगा।

अयोग्य प्रशासक है वजह
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सचिन रजक ने इस मामले में सीधे विश्वविद्यालय प्रशासन को घेरा है। सचिन ने आरोप लगाया कि जिस संस्थान का मुखिया ही गलत तरीके से नियुक्त होकर कुर्सी पर बैठा हो वहां इस तरह की समस्या निरंतर आएगी। सचिन ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाही की मांग की है।

admin

Related Posts

काशी में सीएम मोहन यादव ने कचौड़ी-पूरी का आनंद लिया, सादगी से लोगों को किया प्रभावित

भोपाल  मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने वाराणसी दौरे के दौरान एक अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने यहां के मशहूर स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर…

भोपाल और इंदौर में अफसरों ने शिक्षक बनकर की क्लास, 102 स्कूलों में बच्चों से किया संवाद

भोपाल/ इंदौर  इंदौर-उज्जैन समेत प्रदेशभर में 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो गई है। स्कूलों में पहले दिन विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
मुंबई के ‘X-फैक्टर’ गजनफर पर टिकी निगाहें, क्या बारिश बिगाड़ेगी दिल्ली और मुंबई के मैच का रोमांच?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद, क्या कोटला में चलेगा पांड्या का जादू?

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया