उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा- स्वास्थ्य विभाग को कृषि विभाग जैसी ऊंचाई पर लाने का करें कार्य

भोपाल
उप मुख्यमंत्री एवं सागर ज़िले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सागर को पानीदार सागर बनाएं। पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का कार्य करें। सागर का जैसा नाम है वैसा इसका काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान में बुंदेलखंड सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में जल संरक्षण, संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सागर जिले के बीना में जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत तालाब के जीर्णोधार कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आज की सुबह गौरव वाला प्रकाश लेकर आई है। जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं सेना के जवानों ने हमारे देश की बहन बेटियों का सिंदूर छीनने वाले आतंकवादियों के ठिकानों पर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सेना को फ्री हैंड दिया और कहा कि आप कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि जो हमें छेड़ेगा हम उसको छोड़ेंगे नहीं और आज यही किया गया है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सागर कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सागर जिले में अभिनव काम किया है। उन्होंने तालाबों का सीमांकन कर मुंडेर बनवाकर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया है एवं संपूर्ण राजस्व भूमि को राजस्व के रिकॉर्ड में दर्ज कराया है, यह सराहनीय है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आह्वान किया कि जल संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ किया गया है इसके माध्यम से सभी शासन प्रशासन के साथ मिलकर पानी को रोकने का कार्य करें और पानी को व्यर्थ न बहने दें। उन्होंने कहा कि सभी रिचार्ज पिट बनाएं, अपने अपने मकानो में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाएं, पुराने जल स्रोतों, नदी, नालों, बावड़ियों, तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में आज सागर जिला छठवें नंबर पर हैं आप सभी प्रयास करें कि अभियान पूरे होते-होते सागर जिला पहले नंबर पर आ जाए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की एवं पैरामेडिकल मैनपॉवर की कमी को दूर करने के लिए 3 हज़ार डॉक्टरों सहित स्वास्थ्य विभाग में 30 हज़ार सहायक चिकित्सकीय मैनपॉवर की भर्ती का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि विभाग जिन ऊंचाइयों पर है उसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग भी इस ऊंचाई पर रहे हम सभी को इस प्रकार का कार्य करना चाहिए। सरकार के पास पैसों और संसाधनों की कमी नहीं है, आप सभी के सहयोग से सभी कार्य पूरे होंगे।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने बताया कि सागर जिले में तालाबों से अतिक्रमण हटाने के लिए उनके चारों तरफ सीमांकन कराकर मुंडेर बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे हमारे तालाब सुरक्षित होंगे और भविष्य में इस पर अतिक्रमण नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अभी तक 80 हेक्टेयर से अधिक जमीन तालाबों से अतिक्रमण मुक्त कराई गई है। इसी प्रकार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नवीन खेत तालाब, फ्रूट फॉरेस्ट के कार्य भी किए जा रहे हैं। विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक के वी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

 

admin

Related Posts

मुख्य सचिव ने बैठक में कलेक्टर्स को दिए निर्देश

भोपाल संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कोई कमी नहीं है। मुख्य सचिव  अनुराग जैन ने पेट्रोलियम पदार्थों की सुगम…

संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई पर बनी फिल्म को दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान

भोपाल  देश की राजधानी दिल्ली में मध्यप्रदेश संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा देवी अहिल्या बाई की ३०० वीं जयंती के अवसर पर निर्मित फिल्म लोकमाता देवी अहिल्या बाई को इंटरनेशनल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम