आपातकालीन परिस्थिति से निपटने हेतु रेलवे नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

भोपाल मंडल में DRM कार्यालय परिसर में हुई प्रभावी मॉक ड्रिल, रेलवे के नागरिक सुरक्षा दल ने किया जीवंत प्रदर्शन

भोपाल

भोपाल मंडल कार्यालय परिसर (पोर्च) में सायं 16:30 बजे नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास देशभर के 259 शहरों में नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य वायु आक्रमण जैसी आपात परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारियों की तैयारी, जागरूकता और समन्वय का परीक्षण करना था।

 इस अभ्यास का नेतृत्व नागरिक सुरक्षा निरीक्षक श्री यशवंत सिंह परिहार द्वारा किया गया। उन्होंने प्रारंभ में सभी विभागों के एकत्रित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि वायु हमले के रेड अलर्ट की स्थिति में क्या करें और क्या न करें। साथ ही, उन्होंने मानक संचालन प्रक्रिया (Standard Operating Procedure – SOP) की विस्तार से जानकारी दी।

इसके पश्चात एक शैक्षणिक वीडियो टेलीविजन स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया, जिसमें वायु हमले की स्थिति में बचाव के लिए अपनाई जाने वाली प्राथमिक विधियों को दर्शाया गया। इस क्रम में रेलवे के नागरिक सुरक्षा दल द्वारा जीवनरक्षक तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिसमें यह बताया गया कि आपदा की घड़ी में स्वयं को और दूसरों को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। टीम द्वारा अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के प्रयोग की भी व्यावहारिक जानकारी दी गई, जिससे उपस्थित कर्मचारियों को आपात स्थिति में अग्नि नियंत्रण की विधियों का प्रशिक्षण मिला।

इस मॉक ड्रिल में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता श्री पी एस रघुवंशी ,मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री श्याम सिंह बरेड़िया सहित अन्य अधिकारी तथा मंडल कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने न केवल कर्मचारियों को आपदा से निपटने की व्यवहारिक जानकारी दी, बल्कि रेलवे प्रशासन की सजगता एवं तत्परता को भी प्रदर्शित किया।

  • admin

    Related Posts

    मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर, 44°C पार पहुंचा तापमान; 28 मई से बदलेगा मौसम का मिजाज

    भोपाल  मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई हो, लेकिन गर्मी का सितम कम नहीं हुआ। प्रदेश के 16 शहरों में तापमान 44 डिग्री…

    उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन बनी निशाना, कई खिड़कियों के कांच फूटे; तस्वीरें सामने

    उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेल्वे स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर वंदे भारत ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक के बाद एक पथराव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला