रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा पाकिस्तान इसका जवाब अपने चुने गए समय और स्थान पर देगा

लाहौर

भारत ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए. ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई भारत की सैन्य कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय समेत नौ आतंकी ठिकाने तबाह हो गए हैं. भारतीय सैन्यबलों के इस हमले में 90 आतंकी मारे गए हैं. परमाणु हमले और जोरदार जवाबी कार्रवाई की गीदड़भभकी की धमकी देता आया पाकिस्तान अब बैकफुट पर आ गया है.

भारत के इस हमले को दोनों देशों के बीच युद्ध की शुरुआत के संकेत के तौर पर देखा जा रहा था. पाकिस्तान ने युद्ध शुरू होने से पहले ही युद्धविराम का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि हम अपनी रक्षा करेंगे. पाकिस्तानी क्षेत्र में भारत के हमले के बाद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा है कि हम भी कुछ नहीं करेंगे अगर भारत और कोई कार्रवाई नहीं करता है.

गौरतलब है कि भारत की सैन्य कार्रवाई के बाद ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है. उन्होंने यह भी कहा था कि भारत ने पाकिस्तानी इलाकों में ये हमला अपने हवाई क्षेत्र से किए हैं. ख्वाजा आसिफ ने यह भी कहा था कि हम इसका माकूल जवाब देंगे. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की माकूल जवाब देने वाली हेकड़ी कुछ ही घंटों के भीतर निकल गई. अब वह भारत की ओर से कोई अन्य कार्रवाई नहीं किए जाने की स्थिति में कुछ भी नहीं करने की बात कहने लगे हैं.

ऑपरेशन सिंदूर की विस्तृत कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दो कदम आगे बढ़कर यह कह दिया था कि भारत की ओर से थोपे गए युद्ध का जोरदार तरीके से जवाब देने का अधिकार पाकिस्तान के पास है. पाकिस्तान की सेना ने भी एक बयान में भारत की कार्रवाई का जवाब देने की बात कही थी. पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारतीय हमले की पुष्टि करते हुए कहा था कि बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में एयरस्ट्राइक हुई है. इस उकसावे का जवाब दिया जाएगा. पाकिस्तान इसका जवाब अपने चुने गए समय और स्थान पर देगा.

 

admin

Related Posts

भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी: ईरान बॉर्डर पार करने से पहले दूतावास से संपर्क जरूरी

तेहरान तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सैन्य संघर्ष में फंसे अपने नागरिकों को साफ कहा है कि बिना दूतावास से कोआर्डिनेट किए सीमा पार न करें। दूतावास ने एक्स पर…

कतर में फंसे यात्रियों के लिए राहत, 18 मार्च को इन शहरों के लिए फ्लाइट्स की सूची जारी

नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि 18 मार्च को किन शहरों के लिए कतर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव