मलखम्भ टीम चैंपियनशिप बालक वर्ग में मिला पहला स्वर्ण पदक

मलखम्भ टीम चैंपियनशिप बालक वर्ग में मिला पहला स्वर्ण पदक

10 मीटर शूटिंग में युगप्रताप ने जीता कांस्य पदक

खेल मंत्री सारंग ने दी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई

भोपाल

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025 का अयोजन 04 से 15 मई 2025 तक पटना (बिहार) में आयोजित किया जा रहा है, इसमें मध्यप्रदेश 18 खेलों में 176 खिलाड़ी और 53 सपोर्ट स्टॉफ सहित कुल 229 सदस्यीय दल प्रतिभागिता कर रहे है। प्रतियोगिता बिहार में पटना, राजगीर, भागलपुर,नई दिल्ली और गया में हो रही है। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अब तक एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अर्जित किया है। मध्यप्रदेश मेडल टैली में सातवें स्थान पर है।

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने राज्य खेल मलखम्ब के खिलाडियों के इस प्रदर्शन की से सराहना की है। उन्होंने आशा व्यक्त की है मलखम्भ खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भी अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश को गौरवान्ति करेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने मलखम्भ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मध्यप्रदेश ने 123.60 अंको के साथ स्वर्ण पदक जीता, महाराष्ट्र 122.50 के साथ द्वितीय और छत्तीसगढ़ 122.05 के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। मध्यप्रदेश की टीम के खिलाड़ियों में  देवेन्द्र पाटीदार, यतिन कोरी, युवराज राव, नीरज काछावा, जयंत राठौर, और दक्ष कहार शामिल रहे। महिला टीम टीम इवेंट की प्रतियोगिता में प्रतिभागिता कर रही है, देर रात तक परिणाम आने की संभावना है। मध्यप्रदेश के युगप्रताप सिंह राठौर ने व्यक्तिगत बालक वर्ग 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी प्रतियोगिता में राजस्थान के मयंक चौधरी ने स्वर्ण और चंडीगढ़ के धैर्य पराशर ने रजत पदक आर्जित किया।

  • admin

    Related Posts

    अमृत सरोवर से रिझोरा में लौटी हरियाली और खुशहाली

    भोपाल ग्वालियर जिले की ग्राम पंचायत दौलतपुर के ग्राम रिझोरा ने जल संरक्षण की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। कभी पानी की कमी से जूझता ग्वालियर जिले का यह…

    जौरा सब स्टेशन में अब उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर, ऊर्जा मंत्री तोमर ने की पुष्टि

    जौरा सब स्टेशन में उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित : ऊर्जा मंत्री तोमर जौरा सब स्टेशन में उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित, ऊर्जा मंत्री तोमर का बयान जौरा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI