उज्जैन सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच झाबुआ में भी एयर सेवा शुरू होने की उम्मीद बंधी

 झाबुआ

उज्जैन सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच मध्य प्रदेश के झाबुआ में भी एयर सेवा शुरू होने की उम्मीद बंधी है। इसके लिए जिला मुख्यालय से महज 4 कि.मी दूर ग्राम गोपालपुरा में स्थित एयर स्ट्रीप के विस्तार के लिए करीब 52 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

 फिलहाल, वीआइपी विजिट के दौरान इसी एयर स्ट्रीप पर हेलीकॉप्टर उतरते हैं। चूंकि, एयर स्ट्रीप की लंबाई महज 792 मीटर है। इसलिए यहां बड़े प्लेन नहीं उतारे जा सकते। इसके लिए रन-वे की लंबाई बढ़ानी होगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा था। इसमें रनवे की लंबाई 2600 मीटर की जाएगी। साथ ही, आधारभूत ढांचे के रूप में विमान हेंगर, नियंत्रण कक्ष, विद्युतीकरण और बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।

वन विभाग से ली जाएगी जमीन
रन-वे की लंबाई के लिए अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता होगी। इसके लिए वन विभाग से अनुमति लेकर भूमि का हस्तांतरण करना होगा। क्योंकि, रनवे के विस्तार के लिए जो जमीन चाहिए वो वन विभाग के अधीन है।

एयर स्ट्रीप के विस्तार से फायदा
उज्जैन सिंहस्थ के दौरान इंदौर एयरपोर्ट पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। ऐसे में झाबुआ की एयर स्ट्रीप के विस्तार से यहां पर भी छोटे प्लेन उतारे जा सकेंगे। फिर तीर्थ यात्री और पर्यटक सड़क मार्ग से सीधे उज्जैन जा सकेंगे। खास बात ये है कि, पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा और पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा में भी झाबुआ की एयर स्ट्रीप का नाम शामिल है।

35 साल पहले हुआ था निर्माण
लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, झाबुआ के गोपालपुरा में एयर स्ट्रीप का निर्माण 35 साल पहले वर्ष 1989-90 में हुआ था। मौजूदा समय में वीआइपी विजिट के दौरान यहीं पर हेलीकॉप्टर लैंड होते हैं। दो बार झाबुआ दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से यहीं उतरे थे।

एविएशन ट्रेनिंग सेंटर खोले जाने की योजना विफल
गोपालपुरा में एविएशन ट्रेनिंग सेंटर खोले जाने की योजना थी। इसके लिए वर्ष 2006-07 में एयरोस्पेस एकेडमी आफ सेंट्रल इंडिया और राज्य शासन के बीच करार भी हुआ था। इसके तहत एयर स्ट्रीप को 10 साल के लिए लीज पर दिया था। हालांकि बात आगे नहीं बढ़ सकी और बाद में अनुबंध भी रद्द हो गया।

एयर स्ट्रीप के विस्तारीकरण का प्रस्ताव भेजा है
झाबुआ लोक निर्माण विभाग के ईई आरिफ मोहम्मद गौरी का कहना है कि, झाबुआ के गोपालपुरा में स्थित एयर स्ट्रीप के विस्तारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए जल्द ही प्रस्ताव मंजूर होने की उम्मीद है। जिले के विकास और पर्यटन दोनों ही दृष्टि से ये बेहतर होगा।

admin

Related Posts

मुख्य सचिव ने बैठक में कलेक्टर्स को दिए निर्देश

भोपाल संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कोई कमी नहीं है। मुख्य सचिव  अनुराग जैन ने पेट्रोलियम पदार्थों की सुगम…

संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई पर बनी फिल्म को दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान

भोपाल  देश की राजधानी दिल्ली में मध्यप्रदेश संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा देवी अहिल्या बाई की ३०० वीं जयंती के अवसर पर निर्मित फिल्म लोकमाता देवी अहिल्या बाई को इंटरनेशनल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम