सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आज मुकाबला काफी अहम, दोनों टीमों की होगी कड़ी टक्कर

हैदराबाद
आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 55वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच सोमवार, 5 मई 2025 को खेला जाएगा. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में होगा. इस सीजन में इन दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है.  दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है, क्योंकि प्‍लेऑफ के लिहाज से ये मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्‍वपूर्ण है. हैदराबाद इस मैच को हारकर आधिकारिक रूप से बाहर हो जाएगी. वहीं दिल्ली इस मैच को जीतकर प्‍लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी और अंक तालिका में टॉप-4 में पहुंचना चाहेगी.

बता दें कि अक्षर पटेल के हाथों में दिल्ली कैपिटल्स की कमान है. वहीं पैट कमिंस के कंधों पर हैदराबाद की जिम्मेदारी है. ऐसे में कमिंगस सम्‍मान बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में इस रोमांचक मुकाबले के पहले जानते हैं पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड आंकड़े, प्रीडिक्शन, मौसम का हाल और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन. आईपीएल 2025 का 55वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) के बीच सोमवार, 5 मई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं टॉस शाम 7:00 बजे होगा.

हैदराबाद और दिल्ली के बीच मैच कहां देखें?
5 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच मुकाबले का ब्रॉडकास्ट Star Sports Network पर देख सकते हैं. इसके अलावा JioHotstar app को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करके इस मैच को लाइव देख सकते हैं. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम की पिच की बात करें तो यह पिच बल्‍लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है. सपाट मैदान के लिए मशहूर हैदराबाद के इस पिच पर खूब रन बनते हैं. हालांकि तेज गेंदबाजों के लिए यह पिच रास नहीं आता. वहीं स्पिन गेंदबाजों को यहां थोड़ी मदद मिलती है. बता दें कि इस मैच में टॉस बेहद अहम साबित होगा. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन रन चेज करना पसंद करेगी.

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम में अब तक आईपीएल के 82 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 35 मुकाबले में जीत हासिल की है, जबिक रनों का पीछा करने वाली टीम 47 मैच अपने नाम किए. अब तक आईपीएल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम का आमना-सामना कुल 25 बार हुआ है. जिसमें से एसआरएच ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 12 मैच अपने नाम किए हैं. इस तरह अभी तक एसआरएच को एक मैच की बढ़त है. हालांकि इस सीजन में उसका रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है.

admin

Related Posts

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

धर्मशाला  IPL 2026 का लीग चरण खत्म हो चुका है. अब बारी है उन मुकाबलों की, जहां एक गलती पूरे सीजन की मेहनत पर पानी फेर सकती है. मंगलवार को…

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

नई दिल्ली IPL 2026 लीग स्टेज का अंत हो गया है। 10 में से 4 ही टीमों को प्लेऑफ का टिकट मिला है, वहीं 6 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 1 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना