इंदौर में दो दिन बारिश के साथ तेज हवा का अलर्ट

इंदौर

पंजाब और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में से बने चक्रवाती सिस्टम के इंदौर से होकर गुजरने से रविवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। मजबूत सिस्टम के कारण 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी दक्षिण पूर्वी हवाएं चली। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे मध्य प्रदेश में इंदौर में सबसे तेज हवा रविवार को दर्ज की गई। इसी के साथ यहां 69.8 मिली मीटर ( 2.72 इंच) बारिश दर्ज की गई। मई में 24 घंटे में होने वाली ये 100 साल में सबसे अधिक बारिश रही। इसके पहले इंदौर में 29 मई 1886 को 24 घंटे में 99.1 एमएम बारिश हुई थी।

 मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवातीय सिस्टम उत्तर प्रदेश से होते हुए तमिलनाडु तक बना हुआ है, जो मध्य प्रदेश से होकर गुजर रहा है। इस कारण से तेज हवा-आंधी, बारिश व ओला वृष्टि की स्थिति बन रही है। इंदौर में रविवार को 24 घंटे में होने वाली सर्वाधिक वर्षा भी दर्ज हुई। रविवार 3.30 बजे से बारिश के साथ ही कहीं-कहीं ओले गिरना शुरू हो गए। लगभग आधा घंटे में ही हवा और आंधी तेज हुई व चक्रवात का रूप ले लिया। शाम 4 बजे के लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। एक घंटे की राहत के बाद 5 बजे फिर से मौसम बदला व पूर्वी-दक्षिण-पूर्वी हवा ने असर दिखाया। इस दौरान ओले भी गिरे।

दो दिन बारिश के साथ तेज हवा का अलर्ट
अचानक बदले मौसम से लोग घबरा गए। रास्ते से गुजरते लोगों को जहां जगह मिली, ओले से बचने के लिए खड़े हो गए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक चक्रवातीय सिस्टम के असर से तेज हवा और बारिश की संभावना बनी रहेगी। शहर में अनेक स्थानों पर आंधी से पेड़ उखड़ गए तो कहीं-कहीं बड़ी शाखाएं टूट कर सड़क पर गिर गईं।

admin

Related Posts

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और सेवा रिकॉर्ड की पड़ताल, अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में 38 हजार कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों समेत अन्य इन विभागों में काम कर रहे अन्य अधिकारी कर्मचारी के रिटायरमेंट के पहले उनके संपूर्ण…

18 जून से आसान होगा सफर: रेडिसन चौराहा तक पहुंचेगी इंदौर मेट्रो, शहर को मिलेगा बड़ा लाभ

इंदौर इंदौर में लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो का सफर बढ़ेगा और यात्री भी। अभी तक मेट्रो ट्रेन सात किलोमीटर तक चलती थी, लेकिन अब 17 किलोमीटर तक मेट्रो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया में बदलाव के संकेत: सुदर्शन IN, नए खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया में बदलाव के संकेत: सुदर्शन IN, नए खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

हॉकी एशिया कप में भारत का जलवा: पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में एंट्री, अब जापान से होगी टक्कर

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 2 views
हॉकी एशिया कप में भारत का जलवा: पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में एंट्री, अब जापान से होगी टक्कर

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर दिखेगा वैभव का जलवा? टी20 टीम में चयन की चर्चा तेज

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 1 views
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर दिखेगा वैभव का जलवा? टी20 टीम में चयन की चर्चा तेज

क्रिकेट को कहा अलविदा: 32 वर्षीय केएस भरत ने भावुक संदेश के साथ लिया संन्यास

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 3 views
क्रिकेट को कहा अलविदा: 32 वर्षीय केएस भरत ने भावुक संदेश के साथ लिया संन्यास

BCCI का बड़ा फैसला: टी-20 टीम के नए कप्तान बने श्रेयस अय्यर, सूर्या से छीनी जिम्मेदारी

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 1 views
BCCI का बड़ा फैसला: टी-20 टीम के नए कप्तान बने श्रेयस अय्यर, सूर्या से छीनी जिम्मेदारी

एशियन गेम्स चयन विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, विनेश फोगाट मामले में WFI को मिला करारा जवाब

  • By admin
  • June 4, 2026
  • 2 views
एशियन गेम्स चयन विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, विनेश फोगाट मामले में WFI को मिला करारा जवाब