कल दूध की बढ़ी कीमतों के खिलाफ मदर डेयरी बूथों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

नई दिल्ली

दूध की बढ़ी कीमतों के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। इसके विरोध में कांग्रेस 5 मई को दिल्ली के सभी मदर डेयरी बूथों पर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे और हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। हाल ही में मदर डेयरी और अमूल डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि इस अभियान में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को शामिल करना है ताकि बीजेपी का जनविरोधी चेहरा सबके सामने आए। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों से मंडल और सेक्टर स्तर पर भी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

वहीं देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में शनिवार को दिल्ली कांग्रेस ने दिल्ली की सभी 258 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की मासिक बैठकों में बड़ा फैसला लिया। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने का फैसले को कांग्रेस की जीत बताते हुए सर्वसम्मति से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को धन्यवाद का प्रस्ताव पास किया गया। यादव ने कहा कि यह प्रस्ताव दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, आदिवासी और अन्य वर्गों के सामाजिक न्याय की लड़ाई के तहत कांग्रेस द्वारा उठाए गए मजबूत जनदबाव के परिणामस्वरूप पारित किया गया।

देवेन्द्र यादव ने कहा, ”राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में दलितों, पिछड़ों, अति-पिछड़ों, आदिवासियों और समाज के वंचित वर्गों के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई लंबे समय से लड़ी जा रही थी। इसी का नतीजा है कि केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और जातिगत जनगणना का फैसला लेना पड़ा। इसे कांग्रेस की बड़ी जीत बताते हुए यादव ने कहा, ”अब हर घर तक ये संदेश पहुंचाना है कि कांग्रेस ही वो पार्टी है जो लोगों के हक की लड़ाई लड़ती है। इसके लिए हर ब्लॉक में 1000-1000 पोस्टर लगाने का टारगेट दिया गया है, जिसमें राहुल गांधी और खड़गे को धन्यवाद देते हुए कांग्रेस का मैसेज जनता तक पहुंचाया जाएगा।

साथ ही, दिल्ली कांग्रेस जल्द ही तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में एक बड़ा स्वागत समारोह करने जा रही है, जिसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को सम्मानित किया जाएगा। यादव ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर इस कार्यक्रम में शामिल हों और तैयारियां शुरू कर दें।

  • admin

    Related Posts

    एलपीजी की किल्लत और अफवाहों पर लगाम,दिल्ली सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, गुप्त रखी जाएगी शिकायतकर्ता की पहचान

    नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में दिखने लगा है. ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ रही है और इसी…

    विधानसभा चुनावों से पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सक्रियता, यूपी और गुजरात में सियासी लाभ की तैयारी

     नई दिल्ली  पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने अचानक नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के तहत संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण के लिए संविधान संशोधन से संबंधित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 3 views
    SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 1 views
    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह