नीमच, देवास, सिवनी एवं शिवपुरी में परमाणु परियोजनाओं की स्थापना में सहयोग के लिये समिति गठित

भोपाल
राज्य शासन ने एनटीपीसी द्वारा प्रदेश में परमाणु परियोजनाओं की स्थापना के लिए नीचम, देवास, सिवनी एवं शिवपुरी जिलों में चिन्हित 4 स्थलों पर परमाणु परियोजनाओं की स्थापना में सहयोग प्रदान करने के लिए अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मण्डलोई की अध्यक्षता में ज्वाइंट वर्किंग कमेटी का गठन किया है।

समिति में अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/ सचिव जल संसाधन, पर्यावरण, राजस्व, वन और कलेक्टर नीमच, देवास, सिवनी, शिवपुरी, कार्यपालक निदेशक परमाणु एनटीपीसी मुम्बई तथा श्री ए.पी. सनल महाप्रबंधक परमाणु एनटीपीसी मुम्बई को सदस्य नियुक्त किया गया है। श्री संदेश जायसवाल महाप्रबंधक परमाणु एनटीपीसी भोपाल समिति के संयोजक होंगे।

समिति द्वारा भू-अधिग्रहण के पूर्व परियोजना अध्ययन में स्थानीय प्रशासन को मार्गदर्शन दिया। समिति द्वारा प्रस्तावित स्थलों के परिप्रेक्ष्य में भूमि अधिग्रहण/क्रय आदि में एनटीपीसी समिति द्वारा जल उपलब्धता एवं आवंटन के लिये समन्वय किया जायेगा। समिति द्वारा समस्त वैधानिक स्वीकृतियाँ जिनमें वन भूमि यदि कोई हो, के लिये समन्वय किया जायेगा। समिति द्वारा प्रस्तावित परियोजना से विद्युत की निकासी के लिए आवश्यक भूमि तथा अधोसंरचना के विकास में समन्वय किया जायेगा। समिति द्वारा परियोजना के क्रियान्वयन के लिये आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न वैकल्पिक स्वीकृतियों तथा सार्वजनिक सुनवाई, भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृतियाँ, पर्यावरणीय स्वीकृति राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल से स्वीकृति के लिये समन्वय किया जायेगा। एनटीपीसी द्वारा परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी समय-समय पर समिति के समक्ष प्रस्तुत की जायेगी, जिसके आधार पर समिति द्वारा आवश्यक समन्वय किया जायेगा।

  • admin

    Related Posts

    राज्यपाल पटेल ने बच्चों के साथ किया “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में भागीदारी

    राज्यपाल  पटेल बच्चों के साथ “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में हुए शामिल लोक भवन आए विद्यार्थियों ने कहा- पीएम  मोदी का मार्गदर्शन सरल, रोचक और प्रेरक भोपाल       राज्यपाल …

    महाकाल में कोटेश्वर भगवान के पूजन से शुरू शिवनवरात्रि पर्व, 10 दिनी महोत्सव के पहले दिन भगवान का श्रृंगार

    उज्जैन  विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवनवरात्रि का पर्व शुक्रवार से सुबह से शुरू हुआ। कोटेश्वर महादेव के पूजन के साथ विशेष अनुष्ठान की शुरुआत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 0 views
    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

    U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 0 views
    U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

    31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

    WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन