शिवपुरी में दर्दनाक हादसा, हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र सहित परिवार के 4 लाेगाें की माैत

शिवपुरी
रन्नाैद थाना क्षेत्र के माढ़ा गणेशखेड़ा पेट्राेल पंप के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक काे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र सहित परिवार के 4 लाेगाें की माैत हाे गई है। मृतकाें में दाे बच्चियां भी शामिल हैं। घटना के बाद कार सवार गाड़ी काे वहीं छाेड़कर भाग गए। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर शवाें काे पीएम के लिए पहुंचाया। कार काे जब्त करके थाने में रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक मृतक पक्ष के लाेग नहीं पहुंचे हैं।
 
कार सवाल गाड़ी छोड़कर फरार
शनिवार दाेपहर रन्नाैद निवासी संजय राजपूत की कार ने खरैह की तरफ से आ रही बाइक काे टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार पिता किशनलाल आदिवासी (57), पुत्र बंटी उर्फ सियानंद आदिवासी (30), पूनम पिता सियानंद आदिवासी (6), सलाेनी पिता सियानंद आदिवासी (4) सभी निवासी खाेराना की माैके पर ही माैत हाे गई। हादसा के बाद लाेगाें की भीड़ जमा हाेते देख कार सवार लाेग गाड़ी काे छाेड़कर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर रन्नाैद थाना प्रभारी अरविंद चाैहान माैके पर पहुंचे और शवाें काे उठाकर पीएम के लिए पहुंचाया। कार काे जब्त कर लिया है।

विवाह आयाेजन में शामिल हाेने जा रहे थे
पुलिस कार मालिक से संपर्क करने में जुटी हुई है। वहीं सूत्राें के मुताबिक कार काे विवाह आयाेजन में जाने के लिए किसी ने बुक किया था। हादसे के बाद कार में सवार लाेगाें ने अपना सामान निकाला और पीछे से आ रही दूसरी कार में रख दिया। इसी कार में बैठकर कार सवार रवाना हाे गए।

परिवार के चार लोगों की मौत
कार और बाइक की टक्कर में चार लाेगाें की माैत हुई है। मृतकाें में पिता-पुत्र और दाे बच्चियां शामिल हैं। अभी मृतक पक्ष के लाेग नहीं पहुंचे हैं, इसलिए अधिक जानकारी उनके आने के बाद ही मिल पाएगी।
 

  • admin

    Related Posts

    बिजली कंपनी के वॉट्सएप चैटबॉट से बिल डाउनलोड और बिल भुगतान की सुविधा

    भोपाल.  उपभोक्ता सुविधा का लाभ उठाएं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि वॉट्सएप चैटबॉट से बिल डाउनलोड एवं बिल भुगतान सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके लिए उपभोक्ता…

    नीमच की ‘बहादुर मां’ कंचन बाई ने 20 बच्चों को बचाने के लिए झेले मधुमक्खियों के डंक, सरकार उठाएगी बच्चों की पढ़ाई का खर्च

     नीमच मध्य प्रदेश सरकार ने  नीमच जिले में मधुमक्खियों के हमले में 20 बच्चों को बचाते हुए जान गंवाने वाली 45 साल की महिला के परिवार को 4 लाख रुपये…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 0 views
    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 0 views
    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार