बाबा केदार के दर्शन के लिए आए तीर्थयात्री भी टोकन सिस्टम से दर्शन की आसानी से काफी खुश नजर आए

रुद्रप्रयाग
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई 2025 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। बाबा केदार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इस साल टोकन सिस्टम लागू किया है, ताकि सभी श्रद्धालु आसानी से मंदिर में दर्शन कर सकें।
उल्लेखनीय है कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर देशभर से बाबा केदार के दर्शन के लिए आए तीर्थयात्री भी टोकन सिस्टम से दर्शन की आसानी से काफी खुश नजर आए। देहरादून से शुभ कुमार, छत्तीसगढ़ से डॉ. दीपिका तथा अन्य श्रद्धालुओं ने इसके लिए प्रशासन की सराहना की। उनका कहना है कि लाइन में खड़े होने और घंटों इंतजार करने का झंझट खत्म हो गया है। टोकन में टाइम स्लॉट है, जिससे अपने नंबर पर आसानी से मंदिर में दर्शन करने में सुविधा हो रही है।

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुखद और सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में मंदिर परिसर में प्रवेश से पहले हेलीपैड के पास टोकन सिस्टम लगाया गया है, जिससे यात्रियों को दर्शन से पहले अपना नंबर पता चल जाएगा, इस बीच यात्री केदारपुरी घूम सकेंगे।

छत्तीसगढ़ के रायपुर से आईं डॉ. दीपिका ने कहा कि टोकन व्यवस्था से बहुत आसानी हो गई है। इसमें टाइम स्लॉट है, इसलिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। इससे लोगों को बहुत सुविधा हो रही है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आए एक श्रद्धालु ने कहा कि यहां बहुत अच्छी सुविधा है। बाबा के दर्शन के लिए टोकन मिल रहा है। समय पर दर्शन हो रहे हैं। गाजियाबाद के एक श्रद्धालु ने कहा कि मंदिर में दर्शन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। टोकन की व्यवस्था बहुत अच्छी है। लाइन से बाबा के बहुत अच्छे दर्शन हो रहे हैं। राज्य सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है।

बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। कपाट खुलने के बाद पहले ही दिन (शुक्रवार को) दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पहले दिन रिकॉर्ड 30,154 तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए।

  • admin

    Related Posts

    ट्रंप का स्पेशल मैसेज लेकर PM मोदी से मिले मार्को रुबियो, जानें किन मुद्दों पर हुई बातचीत

    नई दिल्ली अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटें तक चर्चा चलती रही है. इस बैठक में…

    ट्रंप परिवार पर मंडराया खतरा! इवांका की हत्या की कथित साजिश में IRGC का नाम सामने आया

    वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. ईरान की सेना 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) से ट्रेनिंग पाए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 0 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

    विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    विनेश फोगाट विवाद में नया मोड़, महासंघ के चयन मानकों और फैसलों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी

    टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

    विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट