AMU के कब्जे से जिला प्रशासन ने 41,050 वर्ग मीटर भूमि को खाली कराया

अलीगढ़
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में नगर निगम और जिला प्रशासन ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कब्जे वाली 1.26 अरब कीमत की जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। शहर में सालों से अतिक्रमण कारियों ने अरबों रुपए की बेशकीमती जमीन पर कब्जा जमा रखा था। यह जमीन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कब्जे में थी और इस पर लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया था।

वहीं शासन के निर्देशानुसार कब्जा मुक्त कराने के लिए लगातार चल रहे अभियान के क्रम में अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को साफ कराया। इसके बाद जमीन पर नगर निगम के बोर्ड लगा दिए हैं। इससे कि कोई दुबारा इस पर अवैध रूप से कब्जा ना करे।

अलीगढ़ नगर निगम द्वारा यह कार्यवाही नगला पटवारी भमोला क्षेत्र में की गई है। जहां एक लंबे समय से इस बेशकीमती जमीन पर AMU का कब्जा था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जमीन को खाली करवा कर उस पर नगर निगम का स्वामित्व बोर्ड लगा दिया गया।

इस कार्यवाही के दौरान सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, उपजिलाधिकारी कोल दिग्विजय सिंह,समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। अधिकारियों के अनुसार यह भूमि नगर निगम की स्वामित्व वाली थी, जिस पर अनधिकृत रूप से मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा कब्जा किया गया था।

वही इस कार्यवाही को लेकर नगर आयुक्त विनोद कुमार का कहना है कि हम स्पष्ट कहते है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। और सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे एएमयू ने नगर निगम की और जमीनों पर भी कब्जा कर रखा है पूरी जांच के बाद उनके भी कब्जा मुक्त किया जाएगा।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कब्जे से गाटा संख्या 92, 94, 95/1, 95/2 96, 98 करीब 41,050 वर्ग मीटर भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराया। इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत 1.26 अरब से ज्यादा बताई जा रही है।

admin

Related Posts

पूर्व विधायक शीतल पांडेय के पुत्र को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व विधायक शीतल पांडेय के पुत्र को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि मनु पांडेय के चित्र पर पुष्प चढ़ाये सीएम ने, परिजनों को बंधाया ढांढस  गोरखपुर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

योगी सरकार की औद्योगिक क्रांति: 9 साल में 17 हजार से ज्यादा कारखाने पंजीकरण से जुड़े

योगी सरकार में औद्योगिक क्रांति, 9 साल में 17 हजार से अधिक कारखाने पंजीकृत पिछले 70 वर्षों में प्रदेश में पंजीकृत हुए थे केवल 14 हजार कारखाने 16 लाख से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 3 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर