मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बसों का किया उद्घाटन, दिल्लीवालों को 400 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली

नई दिल्ली
दिल्लीवालों को 400 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन बसों का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा कि यह यह ट्रिपल इंजन वाली सरकार की ताकत है। तीनों अंग एक साथ मिलकर अथक काम कर रहे हैं। कहा कि इस साल के अंत तक 2080 और इलेक्ट्रिक बसें जोड़ी जाएंगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इनिशिएटिव (डीईवीआई) के तहत 400 नई इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 45 प्रतिशत प्रदूषण वाहनों के कारण होता है। हम अगले साल तक 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की दिशा में काम कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार राजधानी के परिवहन को मजबूत करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति पर भी काम कर रही है। गुप्ता ने शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी में हुई बारिश के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा कि सुबह से ही मंत्री और अधिकारी स्थिति पर नजर रखने के लिए जमीन पर थे। उन्होंने कहा, “हमारे कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा सुबह 6 बजे मिंटो रोड पर थे और अधिकारी सुबह 5 बजे से काम कर रहे थे।” सीएम ने कहा, "हमें याद नहीं है कि किसी पूर्व मुख्यमंत्री या मंत्री ने बाढ़ या सीवर की स्थिति का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण किया हो। हम यह सुनिश्चित करने के लिए यहां हैं कि दिल्ली को पिछली उपेक्षा के कारण नुकसान न उठाना पड़े।"

सीएम ने प्री-मानसून बारिश को शहर के बुनियादी ढांचे के लिए एक चेतावनी संकेत और विकास में एक दशक से चल रहे पिछड़ेपन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में योजनाबद्ध विकास नहीं होगा तो ऐसी समस्याएं उत्पन्न होती रहेंगी। हालांकि आज पूरा प्रशासन इन चुनौतियों से निपटने के लिए तत्पर है।

admin

Related Posts

राशन योजना में बड़ा बदलाव, ढाई लाख कमाने वाले भी होंगे पात्र; डिजिटल करेंसी अनिवार्य

नई दिल्ली दिल्‍ली कैबिनेट की बैठक में आज राशन वितरण प्रणाली को लेकर एक बड़ा और बेहद अहम फैसला लिया गया है, जिसने राजधानी के मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग को…

जिमखाना क्लब विवाद पर HC में सरकार का रुख साफ, कहा- जबरन बेदखली की कार्रवाई नहीं होगी

 नई दिल्ली दिल्ली जिमखाना क्लब मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. सरकार ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह प्रतिष्ठित दिल्ली जिमखाना क्लब की जगह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे