भिंड में एक युवक की कार को बदमाशों ने घेर लिया, BJP विधायक अंबरीश शर्मा के पहुंचते ही वो वहां से भागे

भिंड
 मारपीट और अपहरण के मामले में लहार थाने में सुनवाई नहीं होने पर एक युवक अपनी कार से भिंड एसपी से शिकायत करने आ जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार को रावतपुरा सानी मोड़ पर लाठी-डंडे लेकर आए आरोपितों ने रोक लिया।

वो युवक के साथ मारपीट करने वाले ही थे, तभी वहां से लहार विधायक अंबरीश शर्मा(Bhind MLA Ambreesh Sharma) गाड़ी से निकले। कार सवार को घिरा देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और बंदूक लेकर उतरे। विधायक को देखकर आरोपित वहां से भाग खड़े हुए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, लहार के बीजासेन रोड निवासी युवराज सिंह राजावत, शेयर मार्केट का काम करता है। कुछ समय पहले उसने लहार के ही कुछ युवकों से रुपये लेकर शेयर मार्केट में लगाए थे। रकम लौटाने के बाद भी आरोपित मूल रकम का 80 प्रतिशत ब्याज मांग रहे थे।

रकम लौटाने के बाद भी दबाव बनाया

पीड़ित युवराज का आरोप है कि रकम लौटाने के बाद भी उस पर दबाव बनाया जा रहा था। तीन जनवरी को वह जयपुर गया था, जहां आरोपियों ने खाटू श्याम चलने की बात कहकर उसे बुलाया और बंधक बना लिया।

धौलपुर तक ले जाकर उसके साथ मारपीट की और कट्टा अड़ा दिया। इसके बाद लहार में भी एक घर में बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह वह वहां से भागकर आया और थाने में शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

भिंड आते समय घेरा, विधायक के आने पर भागे आरोपित

पीड़ित युवराज सिंह का कहना है, कि गुरुवार को स्वजन के साथ कार से भिंड एसपी से शिकायत करने के लिए आ रहा था। रास्ते में रावतपुरा सानी मोड़ पर आरोपित युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए उसे घेर लिया। डंडे लेकर मारपीट की तैयारी थी।

युवराज के स्वजनों ने दुकानों में छिपकर अपनी जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी बनाया गया। इसी दौरान वहां से लहार विधायक अंबरीश शर्मा गुजर रहे थे। भीड़ देख उन्होंने गाड़ी रुकवाई और बंदूक लेकर मौके पर उतर आए। विधायक को आता देख आरोपित भाग निकले। उस वक्त विधायक के साथ उनका गनर और अन्य लोग भी मौजूद थे।

विधायक बोले- गुंडागर्दी नहीं होने देंगे

विधायक अंबरीश शर्मा(Bhind MLA gun incident) का कहना है, कि क्षेत्र में गुंडागर्दी किसी भी हाल में सहेंगे। अगर कोई किसी को धमकाता है या डराता है, तो उसे पुलिस की मदद लेनी चाहिए और जरूरत पड़ी तो वे खुद मदद को तैयार हैं।

टीआई बोले- शिकायत नहीं मिली

    इस मामले की कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है। फरियादी शिकायत करने आता है तो आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी। वैसे इंटरनेट पर वायरल वीडियो के आधार पर वह जांच करवा रहे हैं। – रविंद्र शर्मा, टीआई थाना लहार

 

admin

Related Posts

मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन श्रद्धा का उमड़ा सैलाब

मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन श्रद्धा का उमड़ा सैलाब  उमरिया  उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत के पावन अवसर पर नवमी के दिन माता…

CM मोहन यादव ने छिंदवाड़ा हादसे पर दुख जताया, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को घटना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 1 views
Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग