रोहित शर्मा के सामने हाथ जोड़ खड़ा गेंदबाज, पत्नी की ओर इशारा और रितिका सजदेह का क्यूट रिएक्शन

नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा दोनों हाथ सीने पर मोड़कर खड़े हैं। सामने एक युवा गेंदबाज हाथ जोड़कर नतमस्तक खड़ा है। यह खिलाड़ी हैं राजस्थान रॉयल्स के आकाश मधवाल, वही टीम जिसे एमआई ने हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। पूरी कहानी बयां करता एक वीडियो भी है। रोहित शर्मा फिर अपनी पत्नी रितिका सजदेह की ओर इशारा करते हैं। मधवाल फिर उधर मुड़कर हाथ जोड़ते हैं। एक जूनियर का सीनियर के लिए सम्मान को दिखाता यह वीडियो अब वायरल है।

'कोई भी इस चीज को पैसे नहीं खरीद सकता'
कोई भी इस चीज को पैसे से नहीं खरीद सकता। भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार रोहित शर्मा के लिए एक एक्स यूजर्स का ये पोस्ट है। उसने शर्मा को सम्मान देते मधवाल की तस्वीर और रितिका सजदेह के रिएक्शन से जुड़ा वीडियो भी एक्स पर पोस्ट किया है।

रोहित शर्मा का पत्नी की ओर इशारा और रितिका का क्यूट रिएक्शन
तस्वीर और वीडियो गुरुवार को मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स की है। वीडियो में पूरी तस्वीर साफ हो रही है। रोहित शर्मा और आरआर के गेंदबाज आकाश मधवाल खड़े हैं और कुछ बात करते दिख रहे हैं। तभी रोहित शर्मा हाथ उठाकर अपनी पत्नी रितिका सजदेह की ओर उंगली से इशारा करते हैं। संभवतः मधवाल ने भाभी के बारे में पूछा हो। इसके बाद मधवाल स्टैंड की तरफ मुड़ते हैं जहां रितिका सजदेह हैं। वह दोनों हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करते हैं। जवाब में रितिका भी चेहरे पर मुस्कान के साथ हाथ हिलाकर अभिवादन का जवाब दे रही हैं। यह छोटा सा वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

रोहित शर्मा और आकाश मधवाल का खास कनेक्शन
रोहित शर्मा और आकाश मधवाल का बहुत ही खास कनेक्शन है। अभी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे मधवाल ने 2 साल पहले रोहित शर्मा की ही कप्तानी में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल में डेब्यू किया था। उस सीजन में मधवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता था। लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ एक मैच में तो उन्होंने 5 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। आईपीएल इतिहास में किसी भी अनकैप्ड गेंदबाज का यह अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है।

फॉर्म हासिल कर चुके हैं हिट मैन
रोहित शर्मा थोड़ी देर से ही सही लेकिन आईपीएल में बहुत सही समय पर फॉर्म में वापस आ चुके हैं जिसका मुंबई इंडियंस को खूब फायदा मिल रहा है। गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने 36 गेंद में 53 रन की शानदार पारी खेली। रयान रिक्लेटन ने 61, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने 48-48 रन की पारी खेली। मुंबई इडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 217 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 117 रन पर आउट हो गई और मुंबई ने यह मैच 100 रन से अपने नाम कर लिया जो रनों के लिहाज से इस सीजन की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

  • admin

    Related Posts

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    नई दिल्ली विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के रिटायरमेंट के चलते भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में ट्रांजिशन के दौर से गुजर रही है. इधर भारतीय…

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    हैदराबाद IPL10वां लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में लखनऊ की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 1 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?