सुपरस्टार रजनीकांत पहलगाम हमले पर बोले – फाइटर हैं PM मोदी, कश्मीर में लाएंगे शांति

मुंबई

सुपरस्टार रजनीकांत ने गुरुवार को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को निर्मम और बर्बर बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फाइटर की संज्ञा दी। उन्होंने विश्वास जताया कि पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में शांति और उसका गौरव लौटाएंगे। रजनीकांत WAVES समिट के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। आपको बता दें कि भारत के ऑडियो-विज़ुअल और एंटरटेनमेंट जगत ने मिलकर इसका आयोजन किया है।

रजनीकांत ने कहा, “पीएम मोदी एक फाइटर हैं। वो किसी भी चुनौती से नहीं डरते हैं। उन्होंने इसे बीते एक दशक में बार-बार साबित किया है। मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि वो कश्मीर मुद्दे को साहस और गरिमा से संभालेंगे और वहां शांति बहाल करेंगे।”

रजनीकांत ने यह भी बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें कहा था कि मौजूदा हालात और आलोचना को देखते हुए चार दिन का यह आयोजन शायद स्थगित कर दिया जाएगा। लेकिन मुझे भरोसा था कि यह कार्यक्रम जरूर होगा, क्योंकि मुझे नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है।

WAVES समिट भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर को वैश्विक मंच पर ले जाने की एक पहल है। यह फिल्म, ओटीटी, गेमिंग, डिजिटल मीडिया, एआई, कॉमिक्स, ब्रॉडकास्टिंग और एक्सटेंडेड रियलिटी (AVGC-XR) जैसे क्षेत्रों को एक मंच पर लाकर भारत की रचनात्मक शक्ति का प्रदर्शन करेगा। इसका लक्ष्य वर्ष 2029 तक 50 अरब डॉलर के बाजार को हासिल करना है।

आपको बता दें कि यह समिट उस वक्त आयोजित हो रही है जब हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है और देश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा गया है।

  • admin

    Related Posts

    राजपाल यादव का भावुक बयान, पाई-पाई का रख रहा हूं हिसाब, चुकाऊंगा हर चाहने वाले का कर्ज

    बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपने कानूनी मामलों को लेकर चर्चा में हैं. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में फंसे अभिनेता को हाल ही में बेल मिली…

    रामायण के ‘लक्ष्मण’ से मिलने के लिए फैन बना ‘झूठा भाई’, सुनील लहरी ने सुनाया मजेदार किस्सा

    80 के दशक में रामानंद सागर की रामायण को हर घर में देखा जाता था. जिस तरह वो सीरियल लोगों के दिलों में बसा, उसे आज भी वहां से निकाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात