एमपी में 4 IPS अफसरों को मिली 2016 बैच के आईपीएस अफसरों के बराबर वरीयता

भोपाल

राज्य पुलिस सेवा से प्रमोट होकर आईपीएस बने चार अफसरों को नौ साल पुरानी सीनियरिटी मिली है। केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि इन अफसरों को 9 साल पहले यानी 2016 बैच के आईपीएस अफसरों के बराबर वरीयता दी जाएगी।

कौन-कौन हैं ये अफसर?

    प्रकाश सिंह परिहार (1995 बैच)
    दिलीप कुमार सोनी (1997 बैच)
    अवधेश प्रताप सिंह (1997 बैच)
    राजेंद्र कुमार वर्मा (1997 बैच)

ये सब अफसर 2023 में आईपीएस बने थे,हालांकि इसका नोटिफिकेशन 2024 में हुआ है। लेकिन अब इनकी सीनियरिटी 2016 की मानी जाएगी।

सीनियरिटी का मतलब क्या होता है? सरकारी नौकरी में जितना पुराना बैच, उतनी ज्यादा सीनियरिटी होती है। इसका फायदा प्रमोशन और पोस्टिंग में मिलता है। साथ ही वेतनमान में भी इसका फायदा मिलता है। अब ये अफसर 2016 बैच के आईपीएस माने जाएंगे, यानी 2017 या बाद के बैच वालों से ऊपर रहेंगे।

ऐसे में इस नई वरिष्ठता के तहत अब ये चारों अधिकारी मध्यप्रदेश कैडर की आईपीएस सीनियरिटी सूची में 2016 बैच के डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के नीचे और 2017 बैच के आईपीएस अंकित सोनी के ऊपर स्थान पाएंगे। इन चारों अधिकारियों को चार महीने पहले ही आईपीएस कैडर आवंटित किया गया है।

दिलीप सोनी हैं मऊगंज एसपी

चार महीने पहले आईपीएस बने दिलीप सोनी को मध्यप्रदेश सरकार ने पिछले महीने मऊगंज का एसपी नियुक्त किया है। मऊगंज के गड़रा गांव में हुए उत्पात में एक पुलिसकर्मी और एक ग्रामीण की हत्या और पुलिसकर्मियों पर पथराव और मारपीट की घटना के बाद तत्कालीन एसपी रसना ठाकुर को हटाकर दिलीप सोनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

admin

Related Posts

सिमटता जा रहा भोपाल का लाइफलाइन तालाब, भू-माफिया पर गरजे सांसद

भोपाल शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब 30 साल में 10 वर्ग किलोमीटर छोटा हो गया और जिम्मेदार जिला प्रशासन, नगर निगम के अधिकारी आंख बंद कर बैठे रहे। कैचमेंट…

भोपाल में युवतियों से गैंगरेप का मामला, परिचितों पर साजिश का आरोप

भोपाल फिल्म 'द केरल स्टोरी' की तर्ज पर मप्र की राजधानी भोपाल में मुस्लिम युवतियों द्वारा हिंदू युवतियों के मतांतरण और देह व्यापार में ढकेलने की कोशिश का सनसनीखेज मामला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से दिल्ली में पैरा तैराकी कार्यशाला शुरू

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से दिल्ली में पैरा तैराकी कार्यशाला शुरू

रणजी ट्रॉफी 2025-26: शुभम पुंडीर की सेंचुरी से फाइनल में बढ़त की ओर जम्मू-कश्मीर

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 0 views
रणजी ट्रॉफी 2025-26: शुभम पुंडीर की सेंचुरी से फाइनल में बढ़त की ओर जम्मू-कश्मीर

आज होगा पाकिस्तान का फैसला? बारिश से उलझा सेमीफाइनल का समीकरण

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 1 views
आज होगा पाकिस्तान का फैसला? बारिश से उलझा सेमीफाइनल का समीकरण

गेंद लगते ही गिरा पक्षी, खिलाड़ी ने तुरंत किया CPR, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 1 views
गेंद लगते ही गिरा पक्षी, खिलाड़ी ने तुरंत किया CPR, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

सेमीफाइनल की राह या बाहर का रास्ता: न्यूजीलैंड मैच में श्रीलंका को दिखाना होगा दम

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल की राह या बाहर का रास्ता: न्यूजीलैंड मैच में श्रीलंका को दिखाना होगा दम

टी20 वर्ल्ड कप में भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे के कोच का आत्मविश्वास, जस्टिन सैमन्स ने कही ये बात

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप में भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे के कोच का आत्मविश्वास, जस्टिन सैमन्स ने कही ये बात