आरएसएस के इंद्रेश कुमार ने पहलगाम हमले की निंदा की, पहलगाम में एक स्मारक बनाने का प्रस्ताव रखा

जम्मू
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश कुमार ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मुसलमानों से अपील की है कि वे आतंकियों के जनाजे में शामिल न हों और उन्हें दफनाने के लिए कब्रिस्तान में जगह न दें। उनका कहना है कि आतंकवादियों को धर्म से जोड़ना गलत है। क्योंकि उनका कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने यह बात मंगलवार को कही।

पहलगाम में स्मारक बनाने का प्रस्ताव
इंद्रेश कुमार ने कहा कि अगर 20-30 साल पहले यह कड़ा फैसला लिया गया होता, तो जम्मू-कश्मीर की स्थिति आज कुछ और होती। उनके अनुसार, आतंकियों को सम्मान देना गलत है। उन्होंने पहलगाम में एक स्मारक बनाने का प्रस्ताव रखा है। यह स्मारक पाकिस्तान की क्रूरता को दुनिया के सामने लाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब टूटने की कगार पर है। सिंध, बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) जैसे कई इलाके आजादी की मांग कर रहे हैं।

भारतीय मुसलमानों से वोट बैंक की राजनीति छोड़ने की अपील
इंद्रेश कुमार ने भारतीय मुसलमानों से वोट बैंक की राजनीति छोड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को देश के हित में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब आतंकियों के लिए नमाज पढ़ी जाती है। उन्हें कब्र दी जाती है या जनाजे में लोग शामिल होते हैं, तो यह संकेत जाता है कि वे किसी धर्म के प्रतिनिधि हैं, जो पूरी तरह गलत है।

आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पिछले हफ्ते मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे।

admin

Related Posts

‘योग्य मतदाताओं को जोड़ना प्राथमिक लक्ष्य’: असम में एसआर पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त

 गुवाहाटी असम में चल रही विशेष पुनरीक्षण (SR) प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि असम में कराए गए विशेष पुनरीक्षण का उद्देश्य केवल यह…

एआई भविष्य को लेकर गूगल प्रमुख का बड़ा बयान— भारत है असाधारण प्रगति के लिए तैयार

नई दिल्ली गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। पिचाई भारत में आयोजित ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने आए हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता