सफलता की सीढ़ी चढ़ना है तो इन जगहों पर नहीं करना चाहिए संकोच और शर्म

शर्म और लिहाज को सभ्य व्यक्ति की निशानी माना जाता है। वहीं बात अगर महिलाओं की करें तो उनके लिए ये दो गुण गहनों के समान महत्वपूर्ण बताए गए हैं। बावजूद इसके चाणक्य ने अपनी किताब नीति शास्त्र में 5 ऐसे मौके बताए गए हैं, जहां शर्म करने से व्यक्ति को हमेशा असफलता का मुंह देखना पड़ता है। इन जगह पर शर्म या संकोच करने से व्यक्ति सफलता की सीढ़ी नहीं चढ़ पाता है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से वो 5 मौके हैं, जहां व्यक्ति को बिल्कुल भी शर्म नहीं करना चाहिए।

भोजन करते समय न करें शर्म
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति भोजन करते समय शर्म या संकोच महसूस करता है, वह हमेशा ही नुकसान में रहता है। ऐसे व्यक्ति का पेट खाली रहता है और उसका ध्यान भूख की वजह से किसी और काम में नहीं लगता है। चाणक्य नीति के अनुसार भूखे व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता कम हो जाती है। जिसकी वजह से वो कई बार जीवन में गलत फैसले ले सकता है।

पैसों से जुड़े मामले में शर्म
चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी व्यक्ति को पैसों के लेन-देन के मामले में शर्म नहीं करनी चाहिए। अगर आप किसी को उधार दिए पैसों को मांगने में शर्म करेंगे तो आपको हमेशा पैसों से जुड़े नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। ऐसे में बिना किसी झिझक के आपको दोस्तों और रिश्तेदारों से उधार दिए पैसे वापस मांग लेने चाहिए।

शिक्षा लेने में शर्म
आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में सफलता हासिल करने के लिए व्यक्ति को हमेशा नई-नई चीजें सीखते रहनी चाहिए। कई बार आपसे कम उम्र का व्यक्ति भी आपको कई नई चीजें सीखा सकता है। ऐसे में कभी भी नई चीज सीखने में संकोच महसूस ना करें वरना जीवन में आगे बढ़ने में आपको काफी परेशानी हो सकती है।

अपनी बातों रखने में शर्म
आचार्य चाणक्य के अनुसार एक व्यक्ति को अपनी बात दूसरों के सामने रखने से कभी भी संकोच महसूस नहीं करना चाहिए। अगर आपको किसी दूसरे व्यक्ति की कोई बात बुरी या गलत लग रही हो तो उसे तुरंत कह डालें। याद रखें, जो व्यक्ति अपने मन की बात दूसरों के सामने रखने में संकोच महसूस करता है, वह जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाता है।

मेहनत करने में शर्म
जो व्यक्ति कठिन परिश्रम करने में संकोच या आलस महसूस करता है, वह भी अपने जीवन में कभी सफलता का मुंह नहीं देख पाता है। एक सफल जीवन की बुनियाद कड़ी मेहनत ही है। दोस्तों या आलस के चक्कर में मेहनत करने से ना बचें।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति: जीवन को सफल बनाने वाले व्यवहारिक सूत्र और कालजयी सीख

    आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें जीवन को सफल, सुरक्षित और संतुलित बनाने के लिए व्यवहारिक नियम और सिद्धांत बताए गए हैं. इसे नीतिशास्त्र भी…

    AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका

    तपती गर्मी की वजह से कई लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज कर रहे हैं. हालांकि घर में लगातार AC को चलाने से भारी बिजली बिल का भी सामना करना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां