दो साल बेमिसाल-आशीष ऊषा अग्रवाल

दो साल बेमिसाल-आशीष ऊषा अग्रवाल

सत्येंद्र जैन,स्तंभकार

भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा दो साल पूर्व अप्रैल 2023 में प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर आशीष ऊषा अग्रवाल को नियुक्त किया गया ।इन दो सालों के कार्यकाल में आशीष अग्रवाल ने अपना सर्वस्व अर्पण करते हुए पार्टी के मीडिया विभाग का कुशल नेतृत्व किया है,संचालन किया है।मीडिया विभाग को समुन्नत किया है।भाजपा की प्रवक्ता टीम,मीडिया प्रबंधन टीम की धार को तेज किया है।विधानसभा चुनाव,लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में भी मध्य प्रदेश भाजपा ने एतिहासिक स्वर्णिम प्रदर्शन किया है।भाजपा मीडिया  विभाग ने भी इन महानतम उपलब्धियों को अर्जित करने हेतु अविस्मरणीय योगदान दिया है।देश के सभी राजनीतिक दलों में भाजपा संगठन की ही विशेषता है कि कार्यकर्ता की आरती,भारतीय जनता पार्टी ही उतारती है।आशीष अग्रवाल इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा,प्रदेश संगठन टीम ने इन दो सालों में आशीष अग्रवाल को कसौटी पर कसा है।परखा है।

उनकी संगठन कुशलता को देखकर प्रदेश नेतृत्व ने एक देश एक चुनाव की प्रदेश स्तरीय टोली में भी सम्मिलित किया है।उन्होंने संगठन पर्व, सदस्यता अभियान में देवास जिले के बूथ कमेटियों, मंडलों के अध्यक्ष का चुनाव, जिला अध्यक्ष पद के  चुनाव का उत्तरदायित्व, कुशलतापूर्वक संपन्न किया।यह उनकी कुशल संगठन क्षमता का परिचायक है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 29 की 29 सीट्स पर विजय प्राप्त कर स्वर्णिम कीर्तिमान स्थापित किया है।विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार पांचवीं बार मध्य प्रदेश में 163 सीट जीत कर सरकार बनाई है।एंटी इनकंबेंसी टर्मिनोलॉजी को प्रो इनकंबेंसी में रूपांतरण किया है।अमरवाड़ा,बुधनी विधानसभा उपचुनाव में भी पार्टी को विजय श्री प्राप्त हुई है।

भाजपा की इस अनवरत महाविजय की यात्रा में प्रदेश मीडिया विभाग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजनीतिक दल के लिए मीडिया विभाग माउथ पीस होता हैं। मुकुट होता है ।भाजपा मीडिया विभाग के सदस्य पार्टी की रीति-नीति, कार्यक्रमों योजनाओं,भाजपा शासन की उपलब्धियां को मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष विभिन्न चैनल्स पर होने वाली परिचर्चा में रखते हैं।मीडिया का समाचार विभाग प्रतिदिन अनेक प्रेस नोट,फोटो, वीडियो तैयार कर,समय पूर्व मीडिया संस्थानों को प्रकाशन हेतु प्रेषित करता है।

मीडिया विभाग के प्रमुख को सतत रूप से पार्टी की वैचारिक शक्ति का परिशोधन,संशोधन,संवर्धन एवं प्रदेश के सभी सदस्यों को समयबद्ध अथवा समय पूर्व वितरण नितप्रति करना रहता है।मीडिया संस्थानों से सतत सम्पर्क रखना एवं पत्रकारिता जगत से संबध्द स्वामियों,संपादकों,संवाददाताओं,कैमरामैन के सुख-दुख में सम्मिलित होना भी आवश्यक रहता है।

यह सभी अत्यंत ही जटिल कार्य को सम्पन्न करने हेतु भागीरथी परिश्रम करना होता है।यह अखण्ड-प्रचण्ड पुरुषार्थ भूख-प्यास,निद्रा,दिन,रात आदि से परे होता है।इस दुष्कर कार्य को संचालित करने का उत्तरदायित्व उनको दिया गया।मध्य प्रदेश के इतिहास में आशीष अग्रवाल ने सबसे कम आयु में मीडिया प्रभारी के रूप में कीर्तिमान स्थापित किया है।वह अपने नाम के साथ अपनी माँ का नाम ऊषा जोड़कर नवाचार करते हुए समाज में प्रेरणादायक संदेश दे रहे हैं।आशीष अग्रवाल प्रबंधन में स्नातकोत्तर हैं।दूरस्थ शिक्षा एवं सामाजिक कार्य में भी स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है।

जन आशीर्वाद यात्रा का कुशल मीडिया प्रबंधन

भाजपा की 11000 किलोमीटर की जन आशीर्वाद यात्रा में 24 दिन में लगभग 700 रथ सभाओं का आयोजन हुआ।200 से अधिक बड़ी सभाएँ हुईं।215 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा पहुँची।इस बृहद यात्रा को  आशीष ऊषा अग्रवाल के कुशल  नेतृत्व में मीडिया विभाग द्वारा कुशलता पूर्वक,निर्विघ्न,निर्विवाद संपन्न किया।

उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन

भाजपा मीडिया विभाग में आशीष अग्रवाल एक पालक के रूप में सुयोग्य मीडिया प्रभारी सिद्ध हुए हैं।लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव हेतु मीडिया सेंटर संचालित किया गया।आशीष अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन, प्रबंधन में प्रदेश कार्यालय, जिला कार्यालयों से लगभग 2000 प्रेस वार्ताएं सम्पन्न हुईं हैं।

आशीष अग्रवाल की टीम भावना नेतृत्व क्षमता प्रशंसनीय है। सभी प्रवक्ता गणों से उनकी सर्वोच्च क्षमताओं को भाजपा के हित में उपयोग करने की कला भी उनके अंदर कूट-कूट कर समाहित है।मीडिया विभाग के लिए समय-समय पर विभिन्न विषयों पर आवश्यक जानकारी और तथ्यों को उपलब्ध कराने हेतु भारत के विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के नेताओं,मंत्रियों से संपर्क स्थापित कर मीडिया टीम को त्वरित रूप से उपलब्ध कराने का कार्य भी उनके द्वारा कुशलता पूर्वक किया जाता है।

आशीष ऊषा अग्रवाल संगठन की कसौटी पर खरे उतरे हैं।संगठन के निखरते युवा रत्न हैं।उनको सफलतम दो वर्ष पूर्ण करने हेतु बधाईयाँ।यही कामना है कि वह निकट भविष्य में कीर्तिमान रचते जाएं।

इति श्री।

admin

Related Posts

इलेक्ट्रिक स्कूटर- बाइक खरीदना हो सकता है महंगा या सस्ता! सरकार सब्सिडी नीति में करेगी बदलाव

नई दिल्ली देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और विदेशी तेल पर निर्भरता को कम करने के लिए केंद्र सरकार अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेक्टर पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी…

टेम्पेरेचर टॉर्चर के बीच IMD का बड़ा अपडेट, मॉनसून एंट्री के साथ बदलेगा मौसम

नई दिल्ली इस समय पूरा उत्तर और मध्य भारत भीषण लू और टेम्परेचर का टॉर्चर झेल रहा है और फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार दिखाई नदीं दे रहे हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव