SBI की बिजौली शाखा की खिड़की तोड़कर चोर घुसे, शातिराना तरीके से स्ट्रांग रूम तक पहुंचें

ग्वालियर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बिजौली (रतबाई) शाखा की खिड़की तोड़कर रात 12.14 बजे शातिर चोर घुस गया। चोर बैंक की सुरक्षा के सारे इंतजामों को ठेंगा दिखाकर शातिराना तरीके से स्ट्रांग रूम तक पहुंच गया। स्ट्रांग रूम के अंदर 112 ग्राहकों के 734 पीडीसी चेक उसने चोरी किए।

इन्हें अपने बैग में रखा और भाग निकला। यहां 113 ग्राहकों के चेक रखे थे। वह एक ग्राहक के छह चेक यहीं लिफाफे में छोड़ गया और बाकी सारे चेक बैग में भरकर ले गया। इसके अलावा उसने यहां से कुछ भी चोरी नहीं किया। आशंका है- वह यहां चेक ही चोरी करने के लिए आया था।

छैनी-हथौड़े की मदद से काटा

चोर बैंक के बारे में सबकुछ जानता था, उसने बैंक की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल होने के बाद स्ट्रांग रूम का चैनल गेट हथौड़े की मदद से तोड़ा। इसके बाद वह जब अंदर पहुंच गया तो दूसरा दरवाजा था। यह दरवाजा लकड़ी का था, जिसे उसने नीचे से छैनी-हथौड़े की मदद से काटा।

यहीं से वह स्ट्रांग रूम के अंदर दाखिल हो गया। यहां जिस बाक्स में चेक रखे थे, वह सभी चेक निकाले। कुछ देर इन्हें पढ़ा और 112 ग्राहकों के 734 चेक लेकर भाग निकला। भानुप्रताप नाम के ग्राहक के छह चेक यहीं छोड़ गया।

सीसीटीवी कैमरे में नजर आया चोर

रातभर किसी को पता नहीं लगा। सुबह जब शाखा प्रबंधक नीरज ढोडी व अन्य स्टाफ यहां पहुंचा तब खिड़की, दरवाजा, चैनल गेट का ताला टूटा पड़ा था। सीसीटीवी कैमरे देखे तो इसमें चोर नजर आया। वह मुंह पर कपड़ा बांधे था।

स्ट्रांग रूम में लॉकर और चेस्ट… यहां पहुंच जाता तो करोड़ों की होती चोरी

स्ट्रांग रूम में लॉकर और चेस्ट है। यहां ग्राहकों के लाकर हैं। बैंक में जो नकद रुपये होते हैं, वह चेस्ट में होते हैं। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए उसे एक और सुरक्षा लेयर से गुजरना होता, लेकिन अगर वह लॉकर व चेस्ट तक पहुंच जाता तो करोड़ों रुपये की चोरी हो जाती।

चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था

    बिजौली स्थित स्टेट बैंक की शाखा में चोर रात को घुसा था। वह 740 में से 734 पीडीसी चेक ले गया। उसका चेहरा स्पष्ट नहीं है, क्योंकि उसने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। पड़ताल चल रही है। – मनीष यादव, एसडीओपी, बेहट

 

admin

Related Posts

महिला आयोग में नई नियुक्तियां, रेखा यादव अध्यक्ष और साधना स्थापक सदस्य बनीं

भोपाल  मध्यप्रदेश में लंबे समय से खाली चल रहे राज्य महिला आयोग को आखिरकार नया नेतृत्व मिल गया है। सरकार ने रेखा यादव को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त…

सिंचाई 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचेगी

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को "कृषक कल्याण वर्ष" के रूप में मिशन मोड में लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस पूरे वर्ष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची