कटनी वन मण्डल की 35 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से किया मुक्त

भोपाल.
वन मण्डलाधिकारी कटनी गौरव शर्मा के नेतृत्व में कटनी वन मण्डल की 35 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कटनी वन मण्डल के वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा के अंतर्गत शाहडार के घने जंगल के बीच आसपास के ग्रामवासियों के संरक्षण में अन्य जिलों के लोगों द्वारा कई वर्षों से वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। शर्मा ने बताया कि पूर्व में भी अतिक्रमणकर्ताओं को समझाइश दी गयी थी कि इनके द्वारा भारतीय संविधान और वन विधि को नहीं माना गया। अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई कर वन अपराध प्रकरण कायम किया गया।

कटनी जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा निर्देशित राजस्व विभाग के 5 सदस्यों और पुलिस के 10 सदस्यों की टीम के सहयोग से वन मण्डलाधिकारी कटनी शर्मा के नेतृत्व में 70 वनकर्मियों द्वारा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस अभियान में वन विभाग के उप वन मण्डलाधिकारी सुरेश बरोले, वन परिक्षेत्र अधिकारी ढीमरखेड़ा अजय कुमार मिश्रा, वन परिक्षेत्र अधिकारी बोहरीबंद देवेश गौतम और वन परिक्षेत्र अधिकारी रीठी महेश पटेल शामिल थे। इस पूरी कार्रवाई में 30 से 35 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

  • admin

    Related Posts

    आर्ट ऑफ लिविंग से मिलता है मन और तन का संतुलन : सीएम डॉ. यादव

    मन की शांति ही तन का योग सादृश्य…यही है आर्ट ऑफ लिविंग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविशंकर जी का 70वां जन्मोत्सव प्रदेशवासियों की ओर से रविशंकर के लिए जन्मोत्सव की…

    धरती-सूरज की दूरी बढ़ी, फिर भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी! जानें इसके पीछे का असली कारण

     भोपाल  मई का आखिरी हफ्ता शुरू होने वाला है और जून बस आने वाला है. इसी के साथ पूरे देश में गर्मी आग उगल रही है. दोपहर में सड़कें तवे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 0 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी