दंतेवाड़ा : जिला स्तरीय बाल समागम 2025 में बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, विधायक ने मलखम्ब प्रतिभागियों को किया सम्मानित

दंतेवाड़ा

जिला प्रशासन एवं समग्र शिक्षा दंतेवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में “जिला स्तरीय बाल समागम 2025” का भव्य आयोजन 27 अप्रैल को ऑडिटोरियम जावंगा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री चैतराम अटामी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा उपस्थित रहे। इसके अलावा जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ज्ञात हो कि यह आयोजन जिले के पोटाकेबिन एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में 12 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 तक आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समारोह था, जिसमें बच्चों ने संगीत, नाटक, नृत्य, मलखम्ब, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्रॉइंग-पेंटिंग, कंप्यूटर साक्षरता एवं खेलकूद जैसे विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रशिक्षण हेतु विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनर्स का सहयोग लिया गया था, जिससे बच्चों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भागीदारी की थी।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों द्वारा लगाई गई गतिविधि-आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों की प्रतिभा तथा आयोजकों के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। शिविर के दौरान हुई गतिविधियों का संकलित वीडियो भी प्रस्तुत किया गया, जिसे खूब सराहा गया। अपने संबोधन में विधायक श्री चैतराम अटामी ने बच्चों की प्रतिभा और सीखने की लगन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।  इस क्रम में उनके द्वारा मलखम्ब में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पोटाकेबिन कुआकोंडा-2 के बच्चों एवं उनके मास्टर ट्रेनर को 5000-5000 रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा ने आयोजन को अत्यंत सराहनीय बताते हुए विभागीय अधिकारियों एवं अधीक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने ग्रीष्मकालीन शिविर में सीखे नृत्य, गीत एवं नाटक प्रस्तुत किए, जिसे सभी उपस्थित अतिथियों ने भरपूर सराहा। श्रेष्ठ आयोजन के लिए अधीक्षक पोटाकेबिन गोडरे, कुआकोंडा-1, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गीदम एवं पोटाकेबिन कारली को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.के. अंबस्ट, जिला मिशन समन्वयक श्री हरीश प्रताप सिंह गौतम, सहायक परियोजना समन्वयक श्री राजेंद्र पांडेय द्वारा किया गया।

  • admin

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव करेंगे समापन समारोह की अध्यक्षता

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि बॉक्सर मेरीकॉम और फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया भी होंगे शामिल उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा…

    मुख्यमंत्री साय का संदेश: अनन्य रामभक्त हनुमान जी का प्रेरणादायक जीवन

    अनन्य रामभक्त हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय राम नाम से गुंजायमान हुआ नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर मुख्यमंत्री ने पवित्र नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 1 views
    KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

    मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 2 views
    मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा