दिल्ली में रोहिणी सेक्टर 17 में झुग्गियों में लगी आग

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ते ही आग की घटनाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं। दिल्ली में ही आज दो जगहों से आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। आग की पहली घटना रोहिणी की है तो दूसरी आईटीओ के पास की है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में रोहिणी सेक्टर 17 स्थित निकेतन अपार्टमेंट के पास बसी झुग्गियों रविवार को भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली कि इससे पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। आग के चलते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

आईटी के पास जंगल में लगी आग

दिल्ली के ही शकरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईटीओ जाने वाले रास्ते पर जंगल में भी आज आग लग गई। आग बुझाने का काम जारी है। गीता कॉलोनी फायर स्टेशन के सब-ऑफिसर भीमसेन ने बताया, "दोपहर 12.07 बजे हमें लक्ष्मी नगर से आईटीओ जाने वाले रास्ते पर पेड़ों में आग लगने की सूचना मिली थी। तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

गुरुग्राम में बंधवाड़ी में कूड़े के पहाड़ में लगी भीषण आग

वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर शनिवार रात 9 बजे आग लग गई थी। कई घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग पूरे कूड़े के पहाड़ पर भीषण तरीके से लगी हुई है। आग पर काबू पाने के लिए गुरुग्राम सहित तीन जिलों की दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग का धुआं आसपास के गांव तक पहुंच गया है। इस कारण आसपास के गांव बंधवाड़ी, ग्वाल पहाड़ी, बालियावास, मांगर सहित पांच गांव में लोगों को सांस लेना दुभर हो गया है। आग पूरे कूड़े के पहाड़ पर लगी हुई है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीमें जुटी हुई है।

 

  • admin

    Related Posts

    AI Impact Summit 2026 बना भारत की ताकत का मंच, राघव चड्ढा ने बताया वैश्विक प्रभाव

    नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट 2026 ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और प्रौद्योगिकी शासन से संबंधित चर्चाओं को आकार…

    यूजीसी एक्ट के पक्ष में जनआंदोलन तेज, सड़क पर उतरे लोग, प्रशासन पर दबाव

    महाराजगंज आज महाराजगंज में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुआ। अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के शिक्षकों-छात्रों से जुड़े भेदभाव निरोधक प्रावधानों पर लगी रोक के विरोध में भारतीय बौद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 3 views
    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा