संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, वसूला 1.42 लाख रुपए का जुर्माना

भोपाल

मंडल रेल प्रबंधक  देवाशीष त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के निर्देशन में भोपाल मंडल द्वारा अधिकृत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं रेल राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान वाणिज्य विभाग के  पर्यवेक्षक श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव  एवं 12 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से सफलतापूर्वक संचालित किया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर के बाहर निकलने वाले रास्तों की घेराबंदी की गई, जिससे बिना जांच कोई भी यात्री बाहर न निकल सके।

इस दौरान स्टेशन से गुजरने वाली कुल 10 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। जांच में 128 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे ₹93,160/- की राशि वसूली गई। वहीं 100 यात्री अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते पाए गए, जिनसे ₹48,850/- बतौर किराया एवं जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त बिना बुकिंग के सामान ले जाते हुए तथा गंदगी फैलाते हुए पाए गए 1 यात्री से ₹200/- का जुर्माना वसूला गया।

इस प्रकार इस अभियान के दौरान कुल 229 मामलों से ₹1,42,210/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह अभियान यह सुनिश्चित करने हेतु संचालित किया गया था कि सभी यात्री उचित टिकट के साथ ही यात्रा करें। ऐसे अभियान न केवल रेलवे के राजस्व को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि यात्रियों को एक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं स्वच्छ यात्रा का अनुभव भी प्रदान करते हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा करने से पूर्व वैध टिकट अवश्य लें। प्रतीक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफार्म टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं है। यात्री IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या UTS ऐप का उपयोग कर आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा, जानापाव में बनेगा दिव्य श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक

    जानापाव में बनेगा भव्य और दिव्य श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए करेंगे मंगल कामना महाभारतकालीन अस्त्र-शस्त्रों और…

    उप मुख्यमंत्री शुक्ल का बयान, अत्याधुनिक उपकरण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाएंगे

    भोपाल  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भोपाल में निजी हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह उन्नत सर्जिकल रोबोट अस्पताल और प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 2 views
    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

    हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 2 views
    हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

    हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 3 views
    हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

    विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 4 views
    विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

    सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 4 views
    सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

    जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 4 views
    जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर