कुपवाड़ा के कंडी में आतंकियों ने की गोलीबारी, स्थानीय निवासी की मौत

जम्मू

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक बार फिर रविवार को आतंकियों ने कुपवाड़ा के कंडी में हमला किया है। इस बार आतंकियों ने स्थानीय निवासी को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। जिसमें एक शख्स घायल हो गया है, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ा के कंडी खास निवासी गुल रसूल माग्रे पर आतंकियों ने गोलीबारी की है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने बताया कि उनके पेट में गोली लगी थी।

इधर, पहलगाम हमले के बाद से पूरी कश्मीर घाटी में 63 आतंकी ठिकानों पर छापे मारे गए और 1,500 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। अकेले अनंतनाग से ही करीब 175 संदिग्ध पकड़े हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने श्रीनगर समेत कई अन्य जगहों पर भी आतंकियों व उनके समर्थकों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारकर संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकियों की सूची जारी की गई है। ये आतंकी पाकिस्तानी दहशतगर्दों को रसद व जमीनी सहायता के अलावा सुरक्षित पनाह भी मुहैया कराते हैं। इनमें तीन हिजबुल मुजाहिदीन, आठ लश्कर और तीन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं।

  • admin

    Related Posts

    कॉलेजियम व्यवस्था पर बड़ा बयान: चीफ जस्टिस सूर्यकांत बोले— सुधार और पारदर्शिता समय की मांग

    नई दिल्ली  भारत के नए मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने 24 नवंबर से अपना 15 महीने का कार्यकाल शुरू किया है। उन्होंने कॉलेजियम प्रक्रिया को और खोलने तथा लंबित…

    रेल यात्रियों को मिलेगा अपने क्षेत्र का स्वाद, वंदे भारत से शुरू होगी नई पहल

    नई दिल्ली  फर्जी खातों पर कार्रवाई के परिणाम: 3.03 करोड़ फर्जी खातों को निष्क्रिय करने और 2.70 करोड़ से अधिक खातों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गिल–संजू की जंग के बीच असली गेम-चेंजर पर चुप्पी, आखिर कौन है ये ‘मैच विनर’?

    • By admin
    • December 14, 2025
    • 0 views
    गिल–संजू की जंग के बीच असली गेम-चेंजर पर चुप्पी, आखिर कौन है ये ‘मैच विनर’?

    विराट कोहली का 9 साल पुराना T20 रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा धर्मशाला में बना सकते हैं नया इतिहास

    • By admin
    • December 14, 2025
    • 0 views
    विराट कोहली का 9 साल पुराना T20 रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा धर्मशाला में बना सकते हैं नया इतिहास

    संजू सैमसन पर सबकी नजरें, IND vs SA मुकाबले से पहले प्लेइंग XI में बड़े बदलाव की अटकलें

    • By admin
    • December 14, 2025
    • 0 views
    संजू सैमसन पर सबकी नजरें, IND vs SA मुकाबले से पहले प्लेइंग XI में बड़े बदलाव की अटकलें

    यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी का धमाका, मुंबई ने SMAT में कर दिखाया नामुमकिन रनचेज

    • By admin
    • December 14, 2025
    • 0 views
    यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी का धमाका, मुंबई ने SMAT में कर दिखाया नामुमकिन रनचेज

    India u-19: शतक से चूके आरोन जॉर्ज, पाकिस्तान के सामने मुश्किल में फंसा भारत

    • By admin
    • December 14, 2025
    • 0 views
    India u-19: शतक से चूके आरोन जॉर्ज, पाकिस्तान के सामने मुश्किल में फंसा भारत

    U19 Asia Cup Live: पाकिस्तान की कसी पकड़, विहान के रूप में भारत को लगा बड़ा झटका

    • By admin
    • December 14, 2025
    • 0 views
    U19 Asia Cup Live: पाकिस्तान की कसी पकड़, विहान के रूप में भारत को लगा बड़ा झटका