10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, कमाडों की पत्नी को सरकारी नौकरी,पहलगाम के पीड़ितों के लिए ममता का एलान

कोलकाता
बंगाल सरकार जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल में हुए आतंकी हमले में मारे गए राज्य के तीन पर्यटकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। ममता ने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से मांग करने पर राज्य सरकार आश्रित को नौकरी भी देगी।

कमांडो की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की घोषणा
ममता ने इसके साथ जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में गुरुवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बलिदान हुए बंगाल के नदिया जिला निवासी भारतीय सेना में पैरा कमांडो हवलदार झंटू अली शेख के परिवार को भी 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और पत्नी को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

बितान के माता-पिता को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन
ममता ने पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों में शामिल कोलकाता के बितान अधिकारी के बुजुर्ग माता-पिता को मासिक 10 हजार रुपये पेंशन देने की भी घोषणा की। साथ ही उनके खराब स्वास्थ्य को देखते हुए राज्य सरकार उन्हें स्वास्थ्य साथी कार्ड भी मुहैया कराएगी। ममता ने कहा कि 10 लाख की आर्थिक सहायता में से पांच लाख बितान के माता-पिता जबकि पांच लाख रुपये उसकी पत्नी को दी जाएगी। ममता ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में मृतकों के स्वजनों के साथ हैं।

आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या की थी
मालूम हो कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। मरने वालों में तीन लोग बंगाल से हैं। बंगाल के मृतकों की शिनाख्त कोलकाता के वैष्णवघाटा पाटुली निवासी बितान अधिकारी, बेहला साखेर बाजार के समीर गुहा और पुरुलिया जिले के झालदा निवासी मनीष रंजन मिश्रा के रूप में हुई। बितान अधिकारी अमेरिका में आइटी पेशेवर थे। समीर गुहा केंद्रीय कर्मचारी थे जबकि मनीष रंजन खुफिया विभाग (आइबी) के अधिकारी थे।

admin

Related Posts

कर्नाटक कांग्रेस में बड़ा फेरबदल संभव, मुख्यमंत्री पद के लिए डीके शिवकुमार का नाम सबसे आगे

 नई दिल्ली कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच शुरुआत में ढाई- ढाई साल की सत्ता की शर्त के साथ शुरू हुई कांग्रेस सरकार में आखिरकार…

बंगाल सीमा पर हाई अलर्ट, अवैध घुसपैठ को लेकर चेकपोस्टों पर बढ़ी हलचल

कोलकाता पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार का घुसपैठियों पर एक्शन शुरू हो गया है. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के डिटेक्ट, डिलीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे