आज से यूपी समेत कई राज्यों में मौसम बदल जाएगा और बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी, इन जिलों में बारिश की चेतावनी

लखनऊ
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है। बीते दिन दिल्ली में सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, आज से यूपी समेत कई राज्यों में मौसम बदल जाएगा और बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के अयोध्या जिले में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे, जबकि एक मई को हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही, आंधी का भी अलर्ट है। आजमगढ़ में 27 अप्रैल को बारिश और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है, जबकि 29 और 30 अप्रैल को भी बारिश होगी। बांदा की बात करें तो एक और दो मई को बारिश होगी। इसके अलावा, 26 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है।

लखनऊ से सटे बाराबंकी में 27 अप्रैल को बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 30 अप्रैल को बारिश व आंधी तूफान का अलर्ट है। वहीं, एक मई और दो मई को भी हल्की बारिश हो सकती है। बरेली में 29 अप्रैल को बारिश हो सकती है। 30 से दो मई के बीच भी बारिश का अलर्ट है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 30 अप्रैल से दो मई के बीच बारिश होने वाली है। लखनऊ की बात करें तो 28 से 30 अप्रैल तक तेज हवाएं चलेंगी और फिर एक व दो मई को बारिश, आंधी का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में भी 27 अप्रैल तक भारी से बहुत भारी बरसात होगी। वहीं, पूर्वी, मध्य में 26 से 29 अप्रैल तक बारिश, आंधी तूफान व ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत में 30 अप्रैल तक कुछ राज्यों में हीटवेव चलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक बारिश, आंधी तूफान का दौर जारी रहने वाला है। इसके अलावा, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। असम, मेघालय में 26 से 28 अप्रैल तक भारी बारिश होगी। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 26, 27 और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 27 और 28 अप्रैल को भारी बरसात का अलर्ट है। वहीं, पूर्वी भारत, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच बारिश, आंधी, बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है।

अन्य राज्यों की बात करें तो विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 27 और 28 अप्रैल, बिहार में 26-28 अप्रैल, ओडिशा में 27-29 अप्रैल, झारखंड में 28-29 अप्रैल तक बारिश, आंधी का अलर्ट है। दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश होगी। उत्तरी कर्नाटक में 26, 27 अप्रैल और साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 26 अप्रैल को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

  • admin

    Related Posts

    नकल माफिया पर STF का शिकंजा: SSC MTS परीक्षा घोटाले में दो गिरफ्तार

    मेरठ आज के समय में सरकारी नौकरी ज्यादातर युवाओं का सपना होता है. इसके लिए वह बहुत तैयारी भी करते हैं लेकिन कई बार कुछ लोगों के कारण परीक्षाएं रद्द…

    कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग: सीएम योगी

    नौकरी की गारंटी होगी प्रदेश के वानिकी विश्वविद्यालय की डिग्री: मुख्यमंत्री जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

    ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?